Bareilly News: हल्द्वानी हिंसा पर बोले मौलाना तौकीर रजा, कहा- 'सीएम पुष्कर धामी करें नुकसान की भरपाई'
Bareilly News: मौलाना तौकीर रजा ने हल्द्वानी में हुए हिंसा के लिए उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी पर आरोप लगाया है। मौलाना ने इसे लेकर उत्तराखंड सरकार पर जमकर निशाना साधा है। हल्दवानी में हिंसा के बाद कर्फ्यू जारी है। तनाव की स्थिति बनी हुई है।
मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि हल्द्वानी हिंसा सीएम पुष्कर धामी की देन है। आज जो कुछ यहां हो रहा है उसके जिम्मेदार धामी हैं। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। साथ ही इनकी संपत्ति जब्त कर लोगों के नुकसान की भरपाई करनी चाहिए।

मौलाना ने कहा कि सिर्फ सुरक्षा के नाम पर डराने का काम किया जा रहा है। मैं डरने वालों में से नहीं हूं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी अपना संतुलन खो चुके हैं। कहा कि हम लोग फसाद नहीं चाहते हैं, लेकिन हमें सताने की कोशिश हुई तो चुप नहीं बैठेंगे। मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। तीखे तेवरों के साथ वह उकसाने और धमकाने वाली भाषा तक पहुंच गए। कहने लगे कि हमने अपने युवाओं को नियंत्रित किया हुआ है, अगर वे अनियंत्रित हुए तो सरकार के लिए मुश्किल हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications