Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शादी के 5 साल बाद नहीं दे सकी संतान, ससुराल वालों ने महिला को जिंदा जलाया

Bareilly news, बरेली। यूपी के बरेली में फिर एक महिला को संतान नहीं होने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी है। विवाहिता को ससुरालवालों ने शादी के पांच साल बाद भी संतान न होने की वजह से जलाकर मार डाला। मृतक महिला के पिता ने अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

woman burnt alive for not having child

जानकारी के मुताबिक थाना आंवला के पुराना ढाल की निवासी राजकुमारी की शादी पांच साल पहले हुई थी। शादी के बाद वह किसी बच्चे को जन्म नहीं दे सकी। जिसके चलते महिला को पति सहित सुसराल वाले प्रताड़ित किया करते थे। जिसके चलते महिला को सुसराल वालों ने आग के हवाले कर दिया। बुरी तरह झुलसी महिला की मौत हो गई।

मृतक राजकुमारी के पिता खेमकरन गांव ने बताया कि कि राजकुमारी की शादी 5 साल पहले उमेश से की थी। दहेज भी काफी दिया था लेकिन राजकुमारी के कोई बच्चा नहीं हुआ इसलिए ससुराल में पति ,ससुर, सास, जेठ ने जला कर मार दिया। लड़की के पिता ने अपनी बेटी के सुसराल पक्ष के लोगों पर आरोप लगाते हुए थाना आवला में तहरीर दी है। राजकुमारी के ससुर करन ने बताया खाना बनाते समय राजकुमारी आग की चपेट में आ गई थी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+