CAA protest: धारा 144 के बावजूद बरेली-मथुरा में प्रदर्शन, हिरासत में 4 दर्जन लोग
बरेली। नागरिकता संशोधन काननू को लेकर हो रहे विरोध को देखते हुए यूपी के सभी जिलों में धारा 144 लागू है, बावजूद इसके बरेली और मथुरा में मशाल जुलूस निकाला गया। बरेली में सोमवार की रात सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्र हुए नारेबाजी की। उधर, मथुरा के डीग गेट पर प्रदर्शन किया गया, जहां से पुलिस ने तीन दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया।

बरेली में मशाल जुलूस, 9 हिरासत में
दरअसल, बरेली के बहेड़ी नगर में धारा 144 लगी होने के बावजूद सोमवार रात करीब नौ बजे नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ बड़ी संख्या में लोग नैनीताल रोड पर एकत्र हुए और अपने हाथों में पोस्टर बैनर के साथ-साथ मशाल जुलूस निकाला। ये जुलूस कोतवाली के सामने होकर निकला और एसडीएम व सीओ निवास होते हुए सम्पन्न हुआ, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी। काफी देर बाद पुलिस नैनीताल रोड पहुंची और दुकाने बंद कराते हुए बाजार बंद करा दिया।आरोप है कि इस दौरान कई राहगीरों पर लाठियां भांजी गईं। साथ ही करीब नौ लोगों को पकड़ कर पुलिस कोतवाली ले गई।

मथुरा में प्रदर्शन, 3 दर्जन से ज्यादा गिफ्तार
नागरिक संशोधन बिल को लेकर मथुरा के डीग गेट पर प्रदर्शन किया गया। लोगों ने नागरिक संशोधन बिल को संविधान की मूल भावनाओं के साथ खिलवाड़ बताया और उसे काला कानून कहकर उसका विरोध जताया। प्रदर्शन कर रहे महिला पुरुषों के हाथों में काले झंडे भी थे। प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनकारियों ने डीग गेट चौकी में जाकर अपनी गिरफ्तारी दी। गिरफ्तार प्रदर्शनकारी करीब तीन दर्जन महिला पुरुषों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया।

देशभर में नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन
बता दें कि नागरिकता कानून को लेकर दिल्ली समेत देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। जामिया मिल्लिया इस्लामिया से शुरू हुआ हिंसक प्रदर्शन यूपी तक पहुंच गया। मंगलवार को दिल्ली के सीलमपुर और जाफराबाद इलाके में तोड़फोड़ और आगजनी शुरू की गई। हजारों के तादाद में लोग सड़कों पर उतर आए हैं और प्रदर्शन किया। उपद्रवियों ने डीटीसी की 3 बसों में तोड़फोड़ की, वहीं पुलिस की एक मोटरसाइकिल में आग लगा दी है। जवाब में पुलिस ने भीड़ को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।












Click it and Unblock the Notifications