सुहागरात पर बीवी निकली किन्नर, हकीकत जानकर दूल्हे के उड़े होश
बरेली। यूपी के बरेली में रहने वाले निजामत अली ने लॉकडाउन के बीच बीते 22 जून को मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी की थी। निजामत अपनी शादी को लेकर बेहद खुश था। बीवी के साथ नई जिंदगी शुरुआत के साथ-साथ निजामत ने कई सपने देख लिए थे। दिन में देखे गए हसीन सपने सुहागरात पर ही चकनाचूर हो गए। सुहागरात पर अपनी बीवी की हकीकत जानकर निजामत के पैरों तले जमीन खिसक गई। निजामत ने एसएसपी से शिकायत कर इंसाफ की गुहार लगाई है। उसने कहा कि उसके साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है।

सुहागरात पर दुल्हन निकली किन्नर
बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के भोरपूरा के रहने वाले निजामत अली ने उसकी ज़िंदगी बर्बाद करने वाले अपने ससुरालवालों और अपनी किन्नर पत्नी के खिलाफ एसएसपी से शिकायत कर इंसाफ की गुहार लगाई है। दरअसल, जिस युवती को निजामत पत्नी समझकर निकाह के बाद घर लाया था वह किन्नर निकली। जब उसने इसका विरोध किया तो किन्नर युवक के घर से सोना-चांदी और हजारों रुपए समेट कर अपने घर फरार हो गई। इसका विरोध करने पर किन्नर के घरवालों ने युवक के साथ मारपीट की। पीड़ित ने पुलिस ऑफिस पहुंचकर अफसरों से न्याय की गुहार लगाई है।

हकीकत सामने आने पर ज्वेलरी और कैश लेकर फरार
निजामत अली का निकाह 22 जून को मुस्लिम रीति रिवाज से शाहपुर की रहने वाली सोनी के साथ हुआ था। आरोप है कि सोनी को घर लाने के बाद पति को पता चला कि वह एक किन्नर है, जिसका विरोध करने पर किन्नर कई लाख रुपए का सोना और बीस हजार की नकदी लेकर अपने घर फरार हो गया। विरोध करने पर किन्नर के घरवालों ने युवक और उसके माता-पिता के साथ जमकर मारपीट की। साथ ही धमकी दी कि वह झूठे मुकदमे में पूरे परिवार को जेल भिजवा देंगे। धमकी से डरे सहमे युवक ने मंगलवार को पुलिस ऑफिस पहुंचकर अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित की शिकायत सुनने के बाद एसपी देहात संसार सिंह ने पीड़ित युवक को मदद करने का आश्वासन दिया है।

दो साल बरेली में ही सामने आया था ऐसा मामला
बता दें, करीब दो साल पहले बरेली से ऐसा ही एक मामला सामने आया था। जखीरा की रहने वाली युवती की शादी मलूकपुर के रहने वाले शाहरुख़ से हुई थी। सुहागरात वाले दिन ही उसके पति शाहरुख़ ने उसके साथ संबंध बनाने से इनकार कर दिया था। वो कई दिनों तक ऐसे ही बात को टालता रहा। शाहरुख़ जब गुरुग्राम गया तो उसकी नवविवाहिता पत्नी भी उसके साथ चली गई। वहां जाकर पता चला की शाहरुख डांस पार्टी चलाता है और किन्नरों के साथ महिलाओं वाले कपड़े पहनकर डांस करता है। उसके बोलने, चलने का तरीका भी किन्नरों वाला है।
-
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग?












Click it and Unblock the Notifications