डांस करने के रोका तो बराती को खेत में ले जाकर कर दिया मर्डर और भूसे में छिपा दी लाश
Bareily news, बरेली। बरेली पुलिस ने थाना बिशारत गंज क्षेत्र में हुई बाराती की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के संबंध में गांव के ही एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पहले बिशारतगंज थाना क्षेत्र में एक बारात आई थी जिसमें आए एक बाराती की हत्या कर दी गई थी।

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक भजनलाल पुत्र मिश्री लाल निवासी चन्जरी किशनपुर का रहने वाला था। वह अपने एक रिश्तेदार के यहां अमरोली गांव में शरीक होने गया था। शादी में नन्ने पुत्र वेदराम निवासी अमरोली का बारात चढ़ते समय डांस को लेकर भजनलाल से झगड़ा होगया था। इसी रंजिश के चलते नन्ने ने शराब पिलाकर गांव के बाहर खेत में डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को भूसे में छिपा दिया।
अभियुक्त की निशानदेही पर मृतक के कपड़े बरामद हुए। पुलिस टीम ने आवला रोड पर मंडोरा चौराहे से नन्ने को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं नन्ने ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। एसपी ग्रामीण संसार सिंह ने बताया कि शादी में मामूली कहासुनी के चलते नन्ने ने भजन लाल की हत्या की थी। हत्या के संबंध में नन्ने को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी को जेल भेजा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications