लोहे के तार से पीटता था पति, पुलिस से की शिकायत तो थाने में ही दिया तीन तलाक
बरेली। ट्रिपल तलाक पर कानून बनने के बावजूद ऐसे मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। यूपी के बरेली में एक बार फिर तीन तलाक का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति ने उसके साथ हैवानियत की। जबरन गर्भपात तक करवा दिया। जब उसने थाने में पुलिस से शिकायत की तो पति ने थाने में ही तीन बार तलाक बोल दिया।

क्या है पूरा मामला
मामला किला थाना क्षेत्र के स्याले नगर है। चांद बी की शादी दो साल पहले राशिद से हुई थी। चांद बी का आरोप है कि निकाह के कुछ दिनों बाद ही उसका पति राशिद उसके साथ मारपीट करने लगा। उसका आरोप है कि राशिद उसे बेल्टों और लोहे के तार से बेरहमी से पीटता था। इतना ही नहीं जब वो गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात करवा दिया, जिसके बाद चांद बी ने महिला थाने में शिकायत की तो उसके पति ने थाने में ही उसे तीन बार तलाक तलाक तलाक बोल दिया।
संसद के दोनों सदनों में पास हो चुका है तीन तलाक बिल
Recommended Video

बता दें, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तीन तलाक बिल को मंजूरी दे दी है। इस मंजूरी के साथ की तीन तलाक कानून अस्तित्व में आ गया है। यह कानून 19 सितंबर 2018 से लागू माना जाएगा। बता दें, तीन तलाक बिल संसद के दोनों सदनों से पहले ही पास हो चुका है। मोदी सरकार ने इस बिल को 25 जुलाई को लोकसभा में और 30 जुलाई को राज्यसभा में पास करवाया था। बिल के कानून बनने के बाद 19 सितंबर 2018 के बाद जितने भी मामले में तीन तलाक से संबंधित आए हैं, उन सभी का निपटारा इसी कानून के तहत किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications