UP News: प्रेमी के साथ पत्नी को इस हाल में देख आग बबूला हुआ पति, इस बड़ी घटना को दे दिया अंजाम
Bareilly News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के शाही थाना क्षेत्र के खियों की गोटिया गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने पत्नी को जिंदा जला दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी पति ने पुलिस को पूरी घटना बताई है।
आरोपी पति ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हाल में गांव के बाहर पराली में देख लिया था। जिसके बाद वह इस कदर आग बबूला हो गया कि उसने पत्नी को पराली में ही जिंदा जला दिया। प्रेमी वहां से भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का अधजला शव पराली से निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नाम नेपाल सिंह है। हालांकि, उसका कहना है कि महिला की हत्या उसके प्रेमी ने की है। लेकिन महिला के मायके वाले उस पर ही आरोप लगाया है। आरोपी के तीन बच्चे हैं। रात को पति ने सबको खाना खिलाया। उसके बाद सभी लोग सो गए। देर रात उसकी नींद अचानक खुली तो उसने देखा कि पत्नी घर पर नहीं है। उसे खोजता हुआ वो गांव के बाहर निकला तो देखा कि उसकी पत्नी दूसरे व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक हाल में है। आरोपी ने पुलिस के सामने अपना अपराध कबूल कर लिया है।









Click it and Unblock the Notifications