UP News: छात्रा को ट्रेन के आगे फेंका, एक हाथ और दोनों पैर कटे, सीएम योगी ने लिया सख्त एक्शन, जानिए पूरा मामला
UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार शाम कोचिंग से घर लौट रही एक छात्रा को शोहदों ने ट्रेन के सामने फेंक दिया। ट्रेन के आगे फेंके जाने से छात्र का एक हाथ और दोनों कट गए। गंभीर रूप से घायल छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
मामले की जानकारी होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में सख्त एक्शन लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि तत्काल मौके पर जाकर पीड़ित परिवार से बात करने के साथ ही आवश्यक कार्रवाई करें। इसके अलावा पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपए देने के निर्देश भी दिए गए।

इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बरेली एसएसपी ने एक इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
छेड़छाड़ का विरोध करने पर ट्रेन के आगे फेंका
यह पूरी घटना बरेली जनपद के सीबीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव की रहने वाली छात्रा मंगलवार को कोचिंग में पढ़ने के लिए गई थी। बताया जा रहा है कि छात्र देर शाम तक घर नहीं लौटी। खोजबीन करने पर खड़ौआ रेलवे क्रॉसिंग के पास लहूलुहान हालत में मिली। छात्र का एक हाथ और दोनों पैर कट गए थे। इसके अलावा शरीर में कई जगह गंभीर चोट भी लगे थे।
इस मामले में परिजनों द्वारा उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि दो युवक उसे रास्ते में रख कर उसके साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। इस दौरान छात्रा ने उनका विरोध किया तो उन लोगों ने छात्रा को ट्रेन के आगे फेंक दिया। परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायल छात्र को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
मामले में एसएसपी बरेली ने बताया कि छात्रा को ट्रेन के आगे फेंका गया था या नहीं अभी तक यह कंफर्म नहीं हुआ है। परिजनों द्वारा तहरीर दी गई, उसी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की जा रही है। वहीं बुधवार को मामले की जानकारी होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इसमें सख्त एक्शन लिया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त कदम उठाने और छात्र के परिजनों की मदद का निर्देश दिए जाने के बाद बुधवार सुबह कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, आईजी राजेश कुमार सिंह, डीएम रवींद्र कुमार और एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान अस्पताल पहुंचे और घायल छात्र के परिजनों और डॉक्टरों से बात की।












Click it and Unblock the Notifications