बरेली में 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' मैराथन में भगदड़ का मामला, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पर FIR दर्ज

बरेली, 05 जनवरी: उत्तर प्रदेश के बरेली में कांग्रेस की 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' मैराथन दौड़ के दौरान मची भगदड़ को लेकर आयोजक कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशफाक सकलेनी के खिलाफ महामारी अधिनियम और धारा 144 के उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया गया है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पर यह मुकदमा इस मामले में हुई एक जांच के आधार पर दर्ज किया गया है। इस जांच को बरेली के जिलाधिकारी ने करवाया था। दरअसल राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने बरेली के डीएम को पत्र लिखकर कांग्रेस की मैराथन रैली में भगदड़ को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने का आग्रह किया था, जिसके बाद डीएम ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दे दिए।

FIR aginst congress Congress marathon organizer Ashfaque Saqlaini in Bareilly

यूपी चुनाव 2022 के मद्देनजर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के अभियान 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' के तहत मंगलवार को बरेली में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया था। इस दौरान भारी अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं। इस रेस में शहर से लेकर देहात की 10 हजार लड़कियां शामिल हुईं। भारी भीड़ के दौरान भगदड़ जैसे हालात बन गए, कुछ छात्राएं गिरकर मामूली रूप से चोटिल भी हो गईं। मैराथन में कोविड-19 के नियमों का भी ध्यान नहीं रखा गया। मैराथन का वीडियो भी वायरल हो गया।

वीडियो सामने आने के के बाद नाराज बरेली के डीएम मानवेंद्र सिंह ने बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट राजीव पांडे को मामले की जांच के आदेश दिए थे। रिपोर्ट के आधार पर डीएम के आदेश पर इस मैराथन के आयोजक कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष अशफाक सकलैनी और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269, 279, 3 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अशफाक सकलैनी ने खुद पर मामला दर्ज होने के बाद इसे विपक्षियों की साजिश बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+