समलैंगिक निकली जागरण गायिका, सहेली के भाई को फंसाने की रची थी साजिश
Bareilly News, बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में देवी जागरण की गायिका ने सहेली के भाई पर साथी समेत गैंगरेप का आरोप लगाया था। अब इस मामले में बहद ही चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल, आरोप लगाने वाली युवती समलैंगिक है और सहेली से मंदिर में शादी कर चुकी है। सहेली के भाई ने जब इस बात का विरोध किया तो युवती ने गैंगरेप का झूठा आरोप लगाकर उसे जेल भिजवाने की कहानी रच डाली। पुलिस ने जब मामला की जांच की तो इस बात का खुलासा हो गया।

क्या है मामला
जानकारी के अनुसार, 21 मई को देवी जागरण की गायिका सड़क किनारे घायल अवस्था में बेहोश मिली थी। जिसके बाद युवकी के परिजनों ने सहेली के भाई और दो अन्य युवकों के खिलाफ गैंगरेप का आरोप लगाया था। सीमा विवाद के बाद हाफिजगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई थी।

ऐसे हुआ खुलासा
पुलिस अधीक्षक डॉ. संसार सिंह ने बताया कि सीओ नवाबगंज जगमोहन सिंह और एसओ सौरभ ने पीड़िता को थाने बुलाया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि तीन साल पहले उसकी मुलाकात एक लड़की से हुई थी। बात आगे बढ़ी तो दोनों साथ रहने लगे। वह पति और पत्नी की तरह रहते थे। डेढ़ माह पूर्व दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। सहेली के परिवार वालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। परिवार वालों के विरोध करने पर दोनों अपने घर से भाग गए। लेकिन सहेली के भाई ने दोनों को पकड़ लिया और समझौतानामा लिखवाया कि दोनों एक दूसरे के साथ नहीं रहेंगे। विरोध करने पर सहेली के भाई ने उसकी पिटाई कर दी।

सहेलियां बोली- रहेंगे साथ
सच से पर्दा हटने पर गायिका के पिता ने साथ रहने से इंकार कर दिया। वहीं, थाने बुलाई गई सहेली ने कहा कि वे दोनों अलग घर बनाकर साथ रहने चाहते है। वहीं, सहेली के पिता ने भी उनका घर न बनने तक साथ रखने की सहमति जताई है, साथ ही दोनों को समझाने की बात भी कहीं। मगर सहेलियों का कहना था कि उन्हें अगल किया गया तो वह मर जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications