Bareilly: दांत उखड़वाने गई थी महिला, डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाने के बाद किया ये काम
बरेली, 08 नवंबर: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक डॉक्टर की घिनौनी करतूत सामने आई है। डॉक्टर ने इलाज कराने आई महिला को नशीला इंजेक्शन देकर क्लीनिक में उसके साथ दरिंदगी की। इस दौरान डॉक्टर ने अश्लील वीडियो भी बनाया। होश आने पर जब महिला ने इसका विरोध किया तो डॉक्टर ने वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। महिला ने थाने पहुंचकर डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस का कहना है कि महिला की तहरीर पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

डॉक्टर ने दी थी दूसरा दांत लगवाने की सलाह
मामला इज्जतनगर थाना क्षेत्र के सैदपुर इलाके का है। बताया जा रहा है कि सैदपुर हॉकिंस के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी के दांत में कई दिनों से दर्द हो रहा था। वह 16 अक्टूबर को प्रकाश डेंटल लैब में डॉ. रविंद्र से इलाज कराने गईं। डॉक्टर रविंद्र ने दांत उखाड़ कर दूसरा दांत लगवाने की सलाह दी। डॉक्टर रविंद्र ने महिला को अपने क्लीनिक पर बुलाया। महिला क्लीनिक पर पहुंची तो वहां कोई नहीं था। डॉक्टर ने गेट बंद कर पर्दा डाल दिया।
डॉक्टर ने रेप कर बनाया महिला
आरोप है कि डॉक्टर ने महिला को नशीला इंजेक्शन दे दिया, जिसे वो बेहोश हो गई। डॉक्टर ने महिला का दांत उखाड़ा, फिर उसके साथ रेप कर वीडियो बना लिया। होश में आने पर महिला को अपने कपड़े अस्त व्यस्त मिले। उसने जब डॉक्टर से इसका विरोध किया तो उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। डर और बेइज्जती की वजह से महिला ने किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन वह परेशान रहने लगी। पति ने जब ज्यादा पूछा तो बीते 3 नवंबर को महिला ने डॉक्टर की करतूत बयां की। इसके बाद मामले की तहरीर इज्जतनगर थाना पुलिस को दी गई। इंस्पेक्टर इज्जतनगर ने बताया कि महिला की तहरीर पर डॉक्टर रविंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications