बरेली: भाभी को अकेला पाकर करने लगा जबरदस्ती, विरोध करने पर कर दी हत्या
Recommended Video

बरेली। यूपी के बरेली में एक शख्स ने अपनी भाभी के साथ जबरदस्ती की कोशिश की, विरोध करने पर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। वहीं जब मामला सामने आया तो खुद ही थाने पहुंचकर बोला कि उसकी भाभी का चाल-चलन ठीक नहीं था। फिलहाल, जांच के आधार के पर पुलिस ने देवर को जेल भेज दिया है।

दिल्ली में रहता है पति
मामला बरेली के थाना भोजीपुरा क्षेत्र के गांव खानपुर डहिया का है। यहां रहने वाली महिला की का चार साल पहले खानपुर में शादी हुई थी। पति दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। दोनों के दो बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि महिला के नशेड़ी देवर ने उसको अकेला पाकर जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर साड़ी के फंदे से गला दबाकर हत्या कर दी। उसके दोनों बच्चों को लेकर अपनी बहन के पास चला गया और वहां छोड़ आया।

बेड के नीचे पड़ी मिली महिला की लाश
भाई रामेश्वर ने जब अपनी पत्नी के पास फोन किया तो उसका फोन नहीं उठा। उसने अपनी बहन के पास फोन किया। उसने बताया कि बच्चे तो उसके पास हैं, लेकिन भाभी के बारे में नहीं पता। रामेश्वर ने अपने भाई लीलाधर को फोन किया तो उसने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। कुछ देर बाद बहन ने फोन करके कहा कि जल्दी घर चले आओ। रामेश्वर ने बताया कि उसने घर आकर देखा तो तखत के नीचे उसकी पत्नी की लाश पड़ी हुई थी।

पुलिस ने देवर को गिरफ्तार कर जेल भेजा
रामेश्वर ने भोजीपुरा पुलिस को बताया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोल खुलती देख लीलाधर खुद ही थाने पहुंच गया और कहने लगा कि उसकी भाभी बदचलन थी। हालांकि, मोहल्ले के लोगों का कहना है कि बहुत ही शरीफ और नेक महिला थी। लीलाधर शराबी था और कई महिलाओं को गांव में पकड़ भी चुका था। मौके पर चूड़ियां पड़ी हुई मिली थीं और बिस्तर अस्त-व्यस्त था। फिलहाल पुलिस ने लीलाधर को जेल भेज दिया।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications