बरेली: नवरात्र के पहले दिन दलित लड़कियों को मंदिर में पूजा करने से रोका, हंगामा

बरेली। यूपी के बरेली में नवरात्र के पहले दिन दलित लड़कियों को मंदिर में पूजा करने से रोके जाने का मामला सामने आया है। लड़कियों के परिजनों को जब मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने मंदिर पर पहुंचकर हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। इसके बाद दलित लड़कियों ने मंदिर में पूजा की।

dalit girl stopped worshipping at temple on first day of navratri

गोबर से आकृतियां बनाने जा रही थीं लड़कियां

मामला बरेली जिले के रिठोरा कस्बे पीपल देवी मंदिर का है। नवरात्र के पहले दिन अनुसूचित जाति की कुछ लड़कियां मंदिर में पूजा करने गई थीं। वह मंदिर की दीवार पर गोबर से कुछ आकृतियां बनाने लगीं। आरोप है कि इसी दौरान मंदिर के पुजारी कालीचरण ने लड़कियों को आकृतियां बनाने और वहां पूजा करने से रोक दिया।

परिजनों ने किया हंगामा

जब इस मामले की जानकारी लड़कियों के परिजनों को हुई तो दलित समाज के लोगों के साथ उन्होंने मंदिर पर हंगामा कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत करवाया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद लड़कियों ने मंदिर में पूजा की। पुजारी ने बताया कि लड़कियों को पूजा करने से नहीं, बल्कि मंदिर में गोबर से आकृतियां बनाने से रोका गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+