लोगों पर केमिकल छिड़कने को लेकर प्रियंका गांधी ने जताया दुख, लिखा- ऐसे अमानवीय काम मत करिए
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में देश के अलग-अलग इलाकों से आए लोग जब बस स्टैंड पर उतरे तो उनको सड़क पर बैठाकर उन पर केमिकल का छिड़काव किया गया। केमिकल के प्रभाव से लोगों व बच्चों ने आंखों में जलन होने की शिकायत की। वहीं इस मामले पर डीएम ने सफाई देते हुए कहा कि जिन्होंने यह किया है उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीटर पर पूरे घटनाक्रम का वीडियो शेयर कर कहा कि कृपा करके ऐसा अमानवीय काम मत करिए। ट्वीट करते हुए लिखा कि यूपी सरकार से गुजारिश है कि हम सब मिलकर इस आपदा के खिलाफ लड़ रहे हैं लेकिन कृपा करके ऐसे अमानवीय काम मत करिए। मजदूरों ने पहले से ही बहुत दुख झेल लिए हैं। उनको केमिकल डाल कर इस तरह नहलाइए मत। इससे उनका बचाव नहीं होगा बल्कि उनकी सेहत के लिए और खतरे पैदा हो जाएंगे।
यूपी सरकार से गुजारिश है कि हम सब मिलकर इस आपदा के खिलाफ लड़ रहे हैं लेकिन कृपा करके ऐसे अमानवीय काम मत करिए।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) March 30, 2020
मजदूरों ने पहले से ही बहुत दुख झेल लिए हैं। उनको केमिकल डाल कर इस तरह नहलाइए मत। इससे उनका बचाव नहीं होगा बल्कि उनकी सेहत के लिए और खतरे पैदा हो जाएंगे। pic.twitter.com/ftovaFHR5q
बरेली के सेटेलाइट बस स्टैंड पर बाहर से आए लोगों को बैठाकर उनके ऊपर सैनेटाइजर सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव कर दिया गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से छिड़काव करनेवाले कर्मचारियों ने पहले लोगों को आंख बंद करने को कहा और उसके बाद उन पर केमिकल की बारिश कर दी। इन लोगों में महिलाएं और बच्चे भी थे जिनकी आखों में जलन होने लगी। लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ का यह वीडियो वायरल हो गया।












Click it and Unblock the Notifications