Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बरेली: कोरोना संक्रमित सपा नेता ने पुल से कूदकर दी आत्महत्या, सीएमओ ने दिए जांच के आदेश

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में कोराना संक्रमित सपा नेता रमन जौहरी के आत्‍महत्‍या का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, रमन जौहरी बरेली के एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे। शनिवार की देर शाम वह अस्‍पताल के कोव‍िड वार्ड से बाहर न‍िकले और बरेली-नैनीताल हाइवे पर स्‍थ‍ित पुल से छलांग लगा दी। हालांकि, पुलिस और प्रसाशन इस घटना को सुसाइड न मानकर एक्सीडेंट मान रहा है। इस मामले में सीएमओ ने सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर रंजन गौतम को जांच के आदेश दिए हैं। बता दें, रमन जौहरी समाजवादी युवजन सभा के महानगर बरेली अध्‍यक्ष समेत कई अन्‍य पदों की ज‍िम्‍मेदारी भी संभाल चुके थे।

corona positive samajwadi party leader ends his life in bareilly

25 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव आई थी रिपोर्ट

जानकारी के मुताबिक, बुखार आने के बाद रमन जौहरी जांच कराई थी। 25 अगस्‍त को रमन की जांच र‍िपोर्ट में कोरोना पॉज‍िट‍िव आई। इसके बाद उन्हें भोजीपुरा के एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था, जहां कोव‍िड वार्ड में उनका इलाज चल रहा था। शनिवार की देर शाम रमन कोविड वार्ड से निकलकर कहीं चले गए। पुलिस को रमन दिल्ली-बरेली-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग के ओवर ब्रिज के नीचे पड़े मिले। डायल 112 की टीम रमन को ज‍िला अस्‍पताल ले गई, जहां उनको मृत घोष‍ित कर द‍िया गया। पुलिस और प्रसाशन इस घटना को सुसाइड न मानकर एक्सीडेंट मान रही है।

कोविड वार्ड की खिड़की तोड़कर चले गए थे रमन

इस मामले में सर्विलांस अधिकारी डॉ. रंजन गौतम ने बताया​ कि एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज की तरफ से सूचना दी गई थी कि रमन जौहरी नाम के कोविड पेशेंट खिड़की तोड़कर मेडिकल वार्ड से चले गए हैं। जैसे ही सूचना परिजनों को मिली परिजनों ने भी बारादरी थाने में रमन की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। फिलहाल, पुलिस भी इस प्रकरण की जांच कर रही है। उन्होंने कहा​ कि अगर कहीं कोई लापरवाही मिलती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Recommended Video

    Corona in India : 24 घंटे में सबसे ज्यादा 78,761 New Case, कुल आंकड़ा 35 लाख पार | वनइंडिया हिंदी

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+