UP: गर्लफ्रेंड नहीं कर रही थी बात, स्कूल की तीसरी मंजिल पर चढ़ गया प्रेमी, फिर हुआ कुछ ऐसा
boyfriend attempted suicide to pressurize girlfriend
Bareilly News: कानपुर का रहने वाला युवक गर्लफ्रेंड के बात न करने पर इतना आवेशित हो गया कि वह उससे मिलने बरेली पहुंच गया। लड़की ने उसे ब्लॉक कर दिया था जिससे वह परेशान था। युवक ने लड़की के स्कूल पहुंचकर छत पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने लगा। पुलिस ने प्रेमी को पकड लिया है।
जानकारी के मुताबिक, लड़का और लड़की कानपुर में ही रहते थे। पढ़ाई के दौरान ही दोनों में प्रेम हो गया था। दोनों में घंटों बात भी होती है। दोनों एक साथ चैट पर काफी समय भी बीताते थे। अभी तक सब कुछ ठीक चल रहा था। मंगलवार को दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी के बाद से दोनों में बातचीत बंद हो गयी। लड़की उसका नंबर भी ब्लॉक कर दिया। लड़की इस समय बरेली में पढ़ाई कर रही है। नंबर ब्लॉक होने पर लड़का भड़क गया। इसके बाद वह कानपुर से बरेली सीधे लड़की के स्कूल पहुंच गया।

स्कूल पहुंचकर प्रेमी तीसरी मंजिल की छत पर चढ़ गया। उसने अपने साथ पेट्रोल भी लिया था और वह आत्महत्या की धमकी दे रहा था। वह लड़की पर बात करने का दबाव बना रहा था। बहुत मुश्किल से कॉलेज प्रशासन ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी युवक को अपने साथ ले गयी। उसके बाद माहाैल शांत हुआ।












Click it and Unblock the Notifications