दलित युवक से शादी के बाद बेटी को धमकाने के आरोप पर BJP MLA ने दी सफाई

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की बिथरी चैनपुर सीट से विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी ने अपनी जान को अपने पिता से खतरा बताया था। साक्षी ने वीडियो जारी कर पुलिस व प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। अब इस मामले में साक्षी पिता व बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल मीडिया के सामने आये है। उन्होंने कहा, 'बेटी बालिग है, उसको अपने जीवन के बारे में निर्णय लेने का अधिकार है। किसी को धमकी नहीं दी है'।

क्या है मामला

क्या है मामला

बिथरी चैनपुर सीट के विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी ने एक दलित से प्यार किया और शादी कर ली। अब जान बचाने की लड़ाई लड़ रही है। साक्षी का आरोप है कि उसके पिता राजेश मिश्रा से ही उसको और उसके पति को जान का खतरा है। साक्षी ने 4 जुलाई को प्रयागराज के एक मंदिर में अजितेश कुमार के साथ हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी। शादी के बाद से ही विधायक की बेटी व अजितेश घर से गायब हैं। अजितेश फरीदपुर विधायक का रिश्तेदार बताया जा रहा है।

पिता की मर्जी के खिलाफ की शादी

पिता की मर्जी के खिलाफ की शादी

दरअसल विधायक की बेटी ने पिता की मर्जी के खिलाफ एक दलित परिवार के लड़के से शादी की है। जिसके बाद नाराज पिता ने अपने आदमियों को इनके पीछे लगा दिया है। ऐसा वीडियो में उनकी बेटी का कहना है। बता दें कि वीडियो में दोनों पति पत्नी बरेली पुलिस से गुहार लगाते नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस हमारी रक्षा करे नहीं तो हमें मार दिया जाएगा।

क्या कहा साक्षी के पति अजितेश ने

क्या कहा साक्षी के पति अजितेश ने

साक्षी के पति अजितेश का कहना है कि वो लोग पूरी तरह से हमारी जान लेने पर तुले हुए हैं, हम बस इतना चाहते हैं कि हमारी जान बच जाए। बाकि विधायक जी को बरेली की जनता अच्छी तरह से जानती ही है। बरेली एसएसपी मुनिराज ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रेमी युगल का एक वीडियो देखा गया है। वीडियो में सुरक्षा मांगी गई है। हम निश्चित रूप से उन्हें सुरक्षा प्रदान करेंगे।

वीडियो वायरल होने के बाद क्या बोले राजेश कुमार मिश्रा

वीडियो वायरल होने के बाद क्या बोले राजेश कुमार मिश्रा

इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी विधायक मीडिया के सामने आये। उन्होंने कहा कि जो मीडिया में चल रहा है सब गलत है। बेटी बालिग है। उसको निर्णय लेने का अधिकार है। किसी को धमकी नहीं दी है। साथ ही बीजेपी विधायक ने कहा कि हम अपने काम में व्यस्त हैं, अपनी विधानसभा में जनता का काम कर रहा हूं। बीजेपी का सदस्यता अभियान चला रह हूं ‘मेरी तरफ से कोई खतरा नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+