बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा ने पीएम मोदी से की मांग, पूरे देश में लागू होना चाहिए लव जिहाद कानून

बरेली। लव जिहाद का यूपी में कानून बनने के बाद अब पूरे देश में भी इस तरह के कानून की मांग उठने लगी है। भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि लव जिहाद कानून पूरे देश में लागू होना चाहिए। लव जिहाद पर कानून बनने के बाद बरेली में रविवार को पहली एफआईआर दर्ज हुई है। बता दें, बीजेपी विधायक की बेटी साक्षी मिश्रा ने अजितेश के साथ इंटरकास्ट मैरिज की थी। यह मामला सुर्खियां में रहा था।

bjp mla rajesh mishra demands to implement love jihad law in whole country

योगी सरकार ने बनाया लव जिहाद पर कानून

यूपी समेत कई राज्यों में लव जिहाद के मामले हाल के दिनों में बढ़े हैं। ऐसे में यूपी की योगी सरकार ने लव जिहाद पर कानून बनाया और राज्यपाल ने इसे पूरे प्रदेश में लागू भी कर दिया। जिसके बाद प्रदेश की पहली एफआईआर लव जिहाद मामले में बरेली में दर्ज हुई है। वहीं, अब बरेली की बिथरी चैनपुर विधानसभा से विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने कहा कि लव जिहाद पर कानून बनने से बेटियों की हत्याएं रुकेंगी और दोषी जेल की सलाखों में होंगे।

बीजेपी विधायक ने पीएम मोदी से की ये मांग

विधायक राजेश मिश्रा ने कहा कि मेरठ और दिल्ली में तो कई बच्चियों को मार भी दिया गया। साथ ही उन्होंने बरेली के किला इलाके में हुई लव जिहाद की घटना का भी जिक्र किया। विधायक पप्पू भरतौल ने कहा की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून बनाकर बहुत अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि वो चाहते है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लव जिहाद पर कानून बनाए और पूरे देश में इसे लागू किया जाए।

बरेली में पहली एफआईआर

बता दें, जबरन धर्मांतरण को लेकर बरेली में पुल‍िस ने पहली एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि उवैश अहमद नाम के एक युवक ने दूसरे समुदाय की छात्रा को प्रलोभन देकर जबरन धर्म पर‍िवर्त‍ित करने का दबाव बनाया। छात्रा के प‍िता की श‍िकायत पर पुल‍िस ने र‍िपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+