साक्षी मिश्रा समाजवादी पार्टी में होना चाहती हैं शामिल, अखिलेश यादव के काम से हैं प्रभावित

बरेली। इंटरकास्ट मैरिज कर चर्चा में आईं भाजपा विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा समाजवादी पार्टी में शामिल होना चाहती हैं। न्यूज18 की खबर के मुताबिक, साक्षी ने खुद इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि वह अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी की कार्यशैली से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने के लिए वक्त मांगा है, जैसे ही वक्त मिलेगा वह लखनऊ जाकर सपा की सदस्यता लेंगी। बता दें, साक्षी मिश्रा ने एक साल पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ अजितेश से शादी की थी। इसके बाद वह सुर्खियों में आईं थी।

Recommended Video

    Samajwadi Party ज्वाइन करना चाहती हैं Sakshi Mishra, Akhilesh Yadav से मांगा समय | वनइंडिया हिंदी
    साक्षी ने बताया कि कैसे सपा की कार्यशैली से प्रभावित हुईं

    साक्षी ने बताया कि कैसे सपा की कार्यशैली से प्रभावित हुईं

    साक्षी मिश्रा ने कहा कि समाजवादी पार्टी की कार्यशैली और युवाओं के लोकप्रिय नेता अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री काल में जो विकास की लहर को देखने को मिली, जिसके कारण उत्तर प्रदेश को अलग पहचान दी। साक्षी ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने जातिवाद का बढ़ावा ना देते हुए एक विकास की लहर चलाई और युवाओं को लिए अनेक प्रकार के रोजगार दिए। साक्षी मिश्रा ने कहा कि उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने का वक्त मांगा। जैसे ही वक्त मिलता है, वो लखनऊ में जाकर सपा की सदस्यता ले लेंगी।

    कौन हैं साक्षी मिश्रा?

    कौन हैं साक्षी मिश्रा?

    साक्षी मिश्रा बरेली के बिथरी से भाजपा विधायक राजेश मिश्रा की बेटी हैं। एक साल पहले 3 जुलाई को साक्षी अचानक अपने घर से लापता हो गई थीं। मामला तब सुर्खियों में आया जब 10 जुलाई को साक्षी ने अपने प्रेमी अजितेश के साथ एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो के जरिए साक्षी ने अपने परिवारवालों से से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई थी। साक्षी ने वीडियो में कहा था कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है, परिवारवाले उसे और अजितेश को जान से मारने के लिए ढूंढ रहे हैं। 11 जुलाई को साक्षी ने एक और वीडियो जारी कर अपने पिता राजेश मिश्रा, भाई विक्की भरतौल और पिता के करीबी राजीव राणा से जान को खतरा बताया था।

    साक्षी ने बेटे को दिया जन्म

    साक्षी ने बेटे को दिया जन्म


    साक्षी मिश्रा अब अपने पति अजितेश के साथ बेहद खुद हैं। बीते 9 अगस्त को उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी अजितेश ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। साक्षी हमेशा से अजितेश की तारीफ करती हैं। इससे पहले इंटरव्यू में साक्षी ने कहा था, 'मैं शादी के बाद बेहद खुश हूं, क्योंकि पति अजितेश बहुत सपोर्ट करते हैं। अजितेश का परिवार मेरा खयाल बहू की तरह नहीं, बल्कि बेटी की तरह रखता है।' हालांकि, साक्षी अपने परिवार को बहुत मिस करती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+