​प्रियंका गांधी ने की यूपी में हिंसा की फंडिंग, अन्य राज्यों से बुलाए गुंडे: स्वतंत्र देव सिंह

बरेली। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में यूपी में हुए हिंसात्म​क प्रदर्शन को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। स्वतंत्र देव सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि यूपी में हुई हिंसा की ​फंडिग प्रियंका गांधी ने की थी। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी अन्य राज्यों से गुंडों को लेकर आईं, ताकि राज्य में उपद्रव मच सके।

bjp leader Swatantra Dev Singh says Priyanka Gandhi funding violence in UP

उन्होंने कहा, यूपी में पिछले तीन सालों से शांती थी, प्रियंका गांधी क्यों यहां दंगा करवाना चाहती हैं? वह मध्य प्रदेश और राजस्थान क्यों नहीं जातीं? उन्होंने अन्य राज्यों से गुंडों को बुलाकर यूपी में पत्थरबाजी करवाई, ता​कि यहां अशांति फैलाई जा सके।

वहीं, नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कहा, ''अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश में अल्पसंख्यक प्रताड़ित होते रहे, लेकिन ना ही नेहरू और ना ही मनमोहन सिंह सरकार में ये कानून लागू किया। पहली बार ऐसा हुआ जब राजनीतिक नेताओं ने ये बड़ा फैसला लिया।'' उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के जरिए अल्पसंख्यक शरणार्थियों को भारत की नागरिकता दी जाएगी, जिससे वह सम्मानजनक जीवन जी सकें। उन्हें पीएम आवास योजना के तहत घर और अन्य योजनाओं का लाभ मिल सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+