बरेलीः टिकटॉक वीडियो बनाने के चक्कर में चल गई गोली, छात्र की मौत
बेरली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के मुड़िया भीकमपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक छात्र ने टिकटॉक वीडियो बनाने के चक्कर में छात्र की जान चली गई। मृतक छात्र मां से जिद करके अलमारी में रखी रिवॉल्वर ली और वीडियो सूट करने लगा तभी गोली चल गई और मौके पर मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी नवाबगंज योगेंद्र कुमार और हाफिजगंज निरीक्षक एसपी सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। योगेंद्र कुमार ने बताया कि फौजी विरेंद्र कुमार के 18 साल के बेटे केशव ने मां सावित्री से टिकटॉक वीडियो बनाने के लिए रिवॉल्वर मांगी। मां ने जब मना किया तो उसने जिद पकड़ ली।
इसके बाद मां ने रिवॉल्वर दे दी। इसके बाद मां कुछ घर के काम निपटाने में जुट गई। इसी दौरान गोली चलने की आवाज आई। आवाज सुन सभी परिजन दौड़ कर अंदर आए तो देखा कि केशव का शव खून से लथपथ पड़ा था। उसकी कनपटी में गोली लगी हुई थी। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications