Bareilly में तीन बाइक पर 14 लड़कों ने कुछ यूं दिखाया स्टंट, Viral Video देख पुलिस ने सीज की बाइक, चालान काटा

बरेली जिले में तीन बाइकों पर 14 लड़के स्टंट करते दिखाई दिए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने चलान करते हुए तीनों बाइकों को सीज कर दिया।

Bareilly Stunt Viral Video

Bareilly News: आज के समय में युवाओं के सिर पर रील्स बनाने का शौक इस कदर चढ़ा हुआ है कि वह कुछ भी करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली (Bareilly) जिले से सामने आया है। जी हां...यहां तीन बाइकों पर बिना हेलमेट लगाए 14 लड़कें स्टंट करते हुए दिखाई दिए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई और तीनों बाइकों का चलान काटते हुए उन्हें सीज कर दिया।

तीन बाइक पर 14 युवक करते दिख स्टंट

तीन बाइक पर 14 युवक करते दिख स्टंट

सोशल मीडिया पर जो वीडिया सामने आया है उसमें तीन बाइक पर 14 युवक हुड़दंग करते हुए बाइक पर सवार दिखाई दे रहे हैं। एक बाइक पर छह युवक बैठे हैं, जबकि दो बाइकों पर आठ युवक सवार हैं। इन युवकों को न अपनी जान की परवाह है और दूसरों की फिक्र। रील बनाने के लिए तीन बाइकों पर सवार 14 लड़के यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए हाईवे पर तेजी से बाइक दौड़ा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सेल्फी भी लेते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वह देवरनियां कोतवाली के सामने से भी गुजरे, मगर पुलिस इन्हें रोक नहीं पाई। तो वहीं, रविवार को इन लड़कों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो के आधार पर देवरनिया पुलिस ने तीनों बाइकों का चालान करते हुए उन्हें सीज कर दिया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, तीन बाइकों पर 14 युवकों का यह वीडियो बरेली-नैनीताल हाईवे का है।

क्या कहा एसएसपी ने

क्या कहा एसएसपी ने

एसएसपी बरेली अखिलेश कुमार चौरसिया का कहना है कि थाना देवरानिया में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें तीन बाइक थी, एक बाइक पर 6, एक पर 4 और एक पर 4 युवक थे। एसएसपी ने बताया कि वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए तीनों बाइकों का चालान काटते हुए उन्हें सील कर दिया है और कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उन्हें चेतावनी देते हुए ऐसे स्टंट कर अपनी और दूसरों की सुरक्षा खतरें में डालने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Recommended Video

    बरेली: मजदूरी के पैसे लेकर घर लौट रहे युवक के साथ बदमाशों ने की लूटपाट

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+