Bareilly News: रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ बरेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 45 हुए चिन्हित

Bareilly Latest News Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की बरेली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 45 रोहिंग्या-बांग्लादेशियो को चिह्नित किया गया हैं। पुलिस ने यह विशेष अभियान चलाकर किया है। भोजीपुरा थानाक्षेत्र में सर्वाधिक चिन्हित किए गए है। एसएसपी अनुराग आर्य ने इस पर विस्तार से जानकारी दी है।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को अवैध रूप से निवास कर रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में 83 स्थानों पर चेकिंग की गई। इसमें 775 लोगों की कुंडली खंगाली गई। इस दौरान 45 घुसपैठिए मिले। उनके दस्तावेज परखे जा रहे हैं।

bareilly

उन्होंने बताया कि अभी आगे भी यह कार्रवाई चलती रहेगी। अवैध रूप से रहने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सर्वाधिक 11 संदिग्ध भोजीपुरा थाना क्षेत्र से मिले हैं। उन्होंने बताया कि शाही थाना क्षेत्र में पांच, विशारतगंज में एक, भमोरा में पांच, फरीदपुर में दो, भोजीपुरा में 11, बहेड़ी में तीन, शीशगढ़ में आठ, देवरनियां और शेरगढ़ में चार-चार घुसपैठियों को च8नाइट किया गया है।

एसएसपी अनुराग आर्य ने थानावार टीम लगाकर विभिन्न बिंदुओं पर रिपोर्ट तलब की है। अनधिकृत रूप से जिले में रहने वाले लोगों के प्रमाणपत्र निरस्त कर उन्हें मिल रहीं सरकारी सुविधाएं बंद करने की तैयारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+