पत्नी को कमरे में बंद कर लोगों को भेजता था पति, खुद दरवाजे के बाहर करता था पहरेदारी
पत्नी को कमरे में बंद कर लोगों को भेजता था पति, खुद दरवाजे के बाहर करता था पहरेदारी
बरेली, 08 अप्रैल: खबर उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से है। यहां एक महिला ने अपनी पति पर बड़े ही गंभीर आरोप लगाए है। दरअसल, महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति को जुए और शराब की लत लग गई है। अपनी लत को पूरा करने और रुपयों की खातिर उसका पति जबरदस्ती उससे वेश्यावृति कराता है। इतना ही नहीं, खुद दरवाजे के बाहर पहरेदारी करता है।

विरोध करने पर पति ने बनाया बंधक
पीड़ित महिला का आरोप है कि जब वो अपने पति का विरोध करती है तो वो उसके साथ मारपीट करता है। पति के आए दिन के जुल्म से तंग आकर जब पीड़िता ने यह गंदा काम करने से इनकार कर दिया तो उसके बंधक बनाकर रखा गया। पीड़िता ने बताया कि बदायू के कुंवरगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में उसे बंधक बना गया था। हालांकि, किसी तरह से उसने इसकी सूचना बरेली वन स्टॉप सखी सेंटर तक पहुंचाई।

पुलिस ने बदायूं से किया बरामद
आजतक की खबर के मुताबिक, सूचना मिलने के बाद यहां (बरेली) से टीम महिला को लेने के लिए बदायूं गई और वहां से उसे छुड़ाकर लाई। पुलिस के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर मामले में सुभाष नगर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पत्नी का मंगलसूत्र भी बेच दिया
बताया जा रहा है कि बरेली के सुभाष नगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी करीब 20 वर्ष पहले हुई थी। महिला ने कहा कि शादी के बाद उससे पता चला कि उसका पति शराबी और जुआरी है, शादी में मिले दहेज को भी उसने शराब और जुए में उड़ा दिया। हद तो तब हो गई जब सुहाग की निशानी को भी नहीं छोड़ा और पत्नी का मंगलसूत्र भी बेच दिया।

खुद करता था कमरे का पहरेदारी
महिला का आरोप है कि पति रोज रात को लोगों से पैसे लेकर खुद शराब पीता और दोस्तो को भी पिलाता और फिर पत्नी को कमरे में बंद कर लोगों को उसके पास भेज देता था। पत्नी का यह भी आरोप है कि इस दौरान वह खुद दोस्तों के साथ कमरे के बाहर शराब पीता और दरवाजे की पहरेदारी करता। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications