Bareilly: बारात में बैंड से टकराई हाईटेंशन लाइन..6 किशोर झुलसे, दो की हो गई मौत
bareilly news: दर्दनाक खबर उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से सामने आई है। यहां बारात में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 6 लोगों को करंट लगने से झुलस गए। इस हादसे में दो मासूमों की मौत हो गई। वहीं, चार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दें, जिन्हें करंट लगा है वे सभी बारात में लाइट के गमले उठाने का काम करते हैं।
करंट लगने से झुलसे सभी किशोरों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। यह मामला बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के धमीपुर गांव का है। गांव निवासी रामपाल की बेटी की 22 जून को शादी थी और बारात इज्जतनगर थाने के मोरनिया गांव से आई थी। देर रात बारात की चढ़त शुरू हुई।

इस दौरा बाराती बैंड की धुन पर नातचे हुए दुल्हन के घर की ओर जा रहे थे। तो वहीं दूल्हा घोड़ी पर बैठा हुआ था। नाचते-गाते बाराती जैसी ही दुल्हन के घर के समीप पहुंचे तो इसी दौरन पुलिया के संकरे रास्ते पर सामने से कार आ गई। कार को रास्ता देने के लिए बैंड को किनारे किया तो उसका ऊपरी हिस्सा हाईटेंशन लाइन से छू गया।
इससे बैंड के साथ ही उस तार में भी तेज करंट उतर आया, जिसके सहारे लड़के लाइटें लेकर चल रहे थे। इस दौरान सभी को तेज झटका लगा और वो सभी जमीन पर गिर गए। एकाएक हुए इस हादसे से बारात में अफरा-तफरी मच गई। किशोरों को करंट लगा देख बैंड में शामिल दूसरे लोग भाग निकले।
Recommended Video

गांव के लोगों ने झुलसे हुए सभी किशोरों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने सचिन पुत्र प्रेमशंकर और सचिन पुत्र सतीश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, इस हादसे में घायल बग्घी चालक नन्हेलाल का नवाबगंज सीएचसी में इलाज चल रहा है। पवन, अनिल और सनी को बरेली रेफर किया गया है।
बैंड में करंट उतरने से जिन बाल श्रमिकों की जान गई, वे महज डेढ़ सौ रुपये मजदूरी की खातिर बैंड मालिक के साथ आए थे। घटना के बाद मौके पर भगदड़ मची तो बैंड मालिक भी खिसक गया। घटना को लेकर लोगों में गुस्सा था।












Click it and Unblock the Notifications