बरेली: टेंपो चालक ने स्कूली बच्चों की जान कुछ यूं डाली खतरे में, Video वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया एक्शन

बरेली: टेंपो चालक ने स्कूली बच्चों की जान कुछ यूं डाली खतरे में, Video वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया एक्शन

बरेली, 02 सितंबर: यातायात की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए सोशल मीडिया पर टेंपो का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में स्कूली बच्चे टेंपो के छत पर बैठे हुए साफ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो का वायरल होने के बाद ऐसे मां-बाप को अपने बच्चों की चिंता सताने लगी है, जिनके बच्चे टेंपो से स्कूल जाते हैं या फिर सफर करते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए ये वीडियो उत्तर प्रदेश के बरेली जिले का बताया जा रहा है।

12 साल से कम है तीनों बच्चों की उम्र

12 साल से कम है तीनों बच्चों की उम्र

हालांकि, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और तुरंत एक्शन लेते हुए टेंपो को सीज कर दिया गया है। इतना ही नहीं, पुलिस ने टेंपो चालक के खिलाफ केस भी दर्ज किया है। बता दें कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें 3 स्कूली बच्चे एक टेंपो की छत पर बैठे हुए दिखाई पड़ रहे हैं। इन बच्चों की उम्र 12 साल से कम बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो शुक्रवार का है।

नहीं गया टेंपो की तरफ किसी अधिकारी का ध्यान

स्कूली बच्चों की जान को खतरे में डालकर टेंपो आरटीओ कार्यालय और नकाटिया पुलिस चौकी को पार गया। लेकिन टेंपो की तरफ किसी अधिकारी का ध्यान तक नहीं गया। सोशल मीडिया पर भीम आर्मी कार्यकर्ता राज कुमार ने इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल से यूपी पुलिस को ट्वीट किया है। वायरल वीडियो में चालक मासूम बच्चों की जान को खतरे में डलाकर उन्हें टेंपो की छत पर बिठाकर ले जा रहा था।

बच्चों के लिए जानलेवा साबिक हो सकता था ये सफर

बच्चों के लिए जानलेवा साबिक हो सकता था ये सफर

इतने खतरनाक तरीके से टेंपो के ऊपर बैठाये गए इन तीनों बच्चों के लिए ये सफर जानलेवा भी साबित हो सकता था। गनीमत यह रही कि बच्चों को कुछ नहीं हुआ। लेकिन जागरूक नागरिक ने यह वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। बच्चों को टेम्पों की छत पर बैठकर सफर करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद मां-बाप, ड्राइवर और पुलिस-प्रशासन को कोसने लगे। वहीं, वीडियो के वायरल होने के लोगों ने टेम्पो चालक के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने की यह कार्रवाई

पुलिस ने की यह कार्रवाई

जैसे ही यह मामला बरेली एसएसपी सत्यार्थ अनिरूद्ध पंकज के पास पहुंचा तो उन्होंने तुरंत एक्शन लेने का आदेश एसपी सिटी राहुल भाटी को दे दिया। जिसके बाद पुलिस ने टेम्मो चालक को हिरासत में लेकर ना सिर्फ उसपर जुर्माना लगाया। बल्कि रैश ड्राइविंग की धाराओं में एफआईआर भी दर्ज की गई है। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि टेम्पो चालक के खिलाफ रैश ड्राइविंग की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है, क्योंकि चालक ने मासूम बच्चों के जीवन को खतरे में डाला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+