Bareilly:'नमाज' के लिए बीच रोड़ पर रोडवेज परिचालक ने रोकी थी बस, अब हुई यह कार्रवाई

Bareilly News: बरेली से कौशांबी जा रही रोडवेज बस को रुकवाकर बस में बैठे दो यात्रियों ने नामाज पढ़ी। इस दौरान बस में सवार अन्य यात्रियों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

Bareilly News

Bareilly News: बरेली डिपो की जनरथ बस यात्री को लेकर दिल्ली जा रही थी, तभी बस के परिचालक ने बस को बीच सड़क पर रोक लिया। जिसके बाद काफी हंगामा हुआ। दरअसल, रोडवेज के परिचालक ने कुछ लोगों को नमाज पढाने के लिए बस को देर रात रास्ते में रोक लिया था। इस दौरान बस ड्राइवर से यात्री की कहासुनी भी हुई। वहीं, अब यह मामला सामने आया तो अफसरों ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से बस ड्राइवर और कंडेक्टर को सस्पेंड कर दिया।

यह मामला शनिवार 3 जून का है और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बरेली डिपो की जनरथ बस संख्या यूपी 32 एनएन 0330 शनिवार रात करीब 7:30 बजे सेटेलाइट बस स्टैंड से कौशांबी के लिए रवाना हुई थी। कुछ देर चलने के बाद ही बस को रोड किनारे रोक दिया गया। जब काफी देर तक बस नहीं चली तो यात्रियों ने परिचालक से कारण पूछा। परिचालक ने बताया कि कुछ यात्री नमाज पढ़ रहे हैं।

इस बात की जानकारी होते ही बस में मौजूद अन्य सवारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिचालक से विरोध करते हुए यह भी कहा कि रात के अंधेरे में रोड पर इस तरह नमाज पढ़ने के दौरान अगर कोई हादसा हो जाता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। परिचालक भी सफाई देते हुए कह रहा है कि बस में सवार दो यात्रियों ने नमाज पढ़ने के लिए बस रोकने के लिए कहा था। परिचालक की इस बात पर यात्री नाराजगी जताते हुए उसके खिलाफ शिकायत करने की बात कह रहे हैं।

Recommended Video

    बरेली: एक मरीज के साथ अब रहेगा सिर्फ एक तीमारदार, मनमानी पर भरना होगा जुर्माना

    सतेंद्र नाम के एक यात्री ने इस बात की शिकायत प्रबंधक निदेशक और आरएम से की थी। शिकायत मिलने के बाद आरएम दीपक चौधरी ने एआरएम बरेली डिपो को इस मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आदेश दिया था। सोमवार को आरएस के निर्देश पर चालक कृष्ण पाल सिंह और परिचालक मोहित यादव को सस्पेंड कर दिया गया। वहीं, निलंबन की कार्रवाई पर बस का कंडेक्टर फूट-फूट कर रोने लगा। उसका कहना था कि उसका कोई दोष नहीं है, वह बेगुनाह है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+