Bareilly News: 'आशिक' को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची बेटी, मां ने चप्पलों से की पिटाई, जुट गई भीड़, जानें मामला
Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में एक महिला द्वारा एक युवक की चप्पलों से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि युवक अपनी प्रेमिका के साथ कलेक्ट्रेट में कोर्ट मैरिज करने पहुंचा था।
इसी दौरान लड़की की मां वहां पहुंच गई। लड़की की मां ने अपनी बेटी को दूसरे युवक के साथ देखकर आपा खो दिया और तुरंत चप्पल निकाल कर युवक की पिटाई करना शुरू कर दी। महिला द्वारा सरेराह चप्पलों से युवक की पिटाई किया जाता देख वहां काफी भीड़ जुट गई।

दरअसल, बरेली जनपद के इज्जत नगर थाना क्षेत्र के मुड़िया अहमदनगर की रहने वाली एक युवती तकिया खेड़ा गांव के रहने वाले छोटेलाल नामक एक युवक से काफी समय से प्यार करती है। महिला का आरोप है कि छोटे लाल उसकी बेटी को बीते 25 फरवरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया।
इस बारे में महिला द्वारा पुलिस से शिकायत की गई। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि इसी बीच छोटे लाल अपनी प्रेमिका को लेकर कलेक्ट्रेट में कोर्ट मैरिज करने के लिए पहुंचा।
इसी दौरान जानकारी मिलने के बाद महिला भी वहां पहुंच गई। कलेक्ट्रेट परिसर में उसने अपनी बेटी और उसके आशिक को देखा और पकड़ लिया। पकड़ने के बाद उसने आशिक की चप्पलों से पिटाई कर दी।
फिलहाल महिला द्वारा युवक की पिटाई किए जाने के दौरान वहां पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए और लोगों ने फोन करके पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची और प्रेमी प्रेमिका को थाने ले आई। थाने में पहुंचने के बाद प्रेमिका द्वारा बताया गया कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से शादी कर सकती है। फिलहाल प्रेमी प्रेमिका के बालिग होने के चलते इस मामले में पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं की है।












Click it and Unblock the Notifications