‘खाना बनाने को लेकर झगड़ती थी पत्नी, इसलिए मार दी गोली', तमंचा लेकर थाने पहुंचा पति

‘खाना बनाने को लेकर झगड़ती थी पत्नी, इसलिए मार दी गोली', तमंचा लेकर थाने पहुंचा पति

बरेली, 26 नवंबर: खबर उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से है। यहां एक शख्स ने शुक्रवार (26 नवंबर) सुबह अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी पति तमंचा लेकर थाने पहुंच गया और सरेंडर कर दिया। हत्यारोपी पति तमंचा थाने की टेबल पर रखते हुए पुलिसकर्मियों से बोला- साहब! मैं हाजिर हूं, मुझे गिरफ्तार कर लो। मैंने अपनी पत्नी को मारडाला क्योंकि वो खाना बनाने को लेकर झगड़ा करती थी।

Bareilly News: Husband shot his wife no more

हत्यारोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। ये वारदात बरेली जिले के भमोरा थाना क्षेत्र के सरदार नगर की है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, संदीप शर्मा का आज सुबह खाने बनाने को लेकर पत्नी से विवाद हो गया. गुस्से में संदीप ने तमंचे से गोली मारकर पत्नी प्रेमलता उर्फ नेहा शर्मा की हत्या कर दी. थाने पहुंचे हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

संदीप बरेली के एक सर्राफ के यहां नौकरी करता है। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। देर शाम संदीप बरेली से ड्यूटी कर घर लौटा तो पत्नी नेहा से फिर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि गृह क्लेश के चलते नेहा ने रात में खाना नहीं बनाया। दोनों के बीच रात भर कहासुनी होती रही। विवाद के बीच संदीप ने पत्नी नेहा की गोली मारकर हत्या कर दी और खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

घटना की जानकारी होते ही नेहा के मायके पक्ष के लोग भी भमौरा पहुंच गए हैं। मायके वालों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने के चलते ससुराल में उनकी बेटी की हत्या कर दी। तो वहीं, पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुटी है। उधर, घटना के बाद एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि भमोरा के गांव सरदारनगर में महिला की हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+