Bareilly: पेन को लेकर प्रेम नगर थाने में भाजपाइयों ने काटा हंगामा, लगाया यह आरोप

Bareilly News: पेन देने से इनकार करना प्रेम नगर पुलिस स्टेशन के मुंशी को भारी पड़ गया। बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने थाने के अंदर जमकर हंगामा किया।

Bareilly News

Bareilly News: खबर उत्तर प्रदेश के बरेली (Bareilly) जिले से है। यहां प्रेम नगर थाने में उस समय हड़कंप मच गया, जब थाने के मुंशी ने बीजेपी युवा मोर्चा के पदाधिकारी को पेन देने से इनकार कर दिया। जिसके बाद युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ने थाने में हंगामा कर दिया। इतना ही नहीं, सूचना मिलते ही कई और बीजेपी कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और हंगामा करने लगा। यह हंगामा थाने में घंटों तक चला।

इस दौरान थानाध्यक्ष ने किसी तरह समझा-बुझाकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को शांत करवाया। इस दौरान युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि जब मुंशी से तहरीर लिखने के लिए पेन मांगा तो पेन ना देकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। हालांकि, इस मामले में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। लेकिम, हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पेन को लेकर बीजेपी नेताओं और पुलिसकर्मियों के बीच जमकर कहासुनी हो रही है।

इस दौरान पुलिसकर्मी ने बीजेपी युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष हरीश गौतम की कॉलर चक पकड़ ली। रोहताश कुमार ने मंडल अध्यक्ष ने बताया कि हरीश गौतम को कोई शख्स फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और गालियां लिखकर मैसेज भी भेज रहा था। जिसकी शिकायत करने वह थाने पहुंचे थे। इस दौरान हरीश को पुलिस कर्मियों ने अपनी बात लिखित रूप से देने के लिए कहा। जब हरीश ने मुंशी से पेन मांगा तो उन्होंने देने से इनकार कर दिया।

Recommended Video

    बरेली:थाने में पुलिसकर्मी से पैन लेने को लेकर हुआ विवाद,भाजपा युवा मोर्चा ने थाने में किया हंगामा

    मुंशी ने उनसे कहा कि उनके पास मार्कर है, पेन नहीं। जबकि, पेन उनके टेबल पर ही रखा हुआ था। बस इसी बात पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। जिसके बाद पार्टी के कई कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और हंगामा करने लगे। बात हाथापाई तक पहुंच गई। हालांकि, थानाध्यक्ष ने किसी तरह बात संभाली और बीजेपी कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत करवाया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+