Bareilly News: खेलते-खेलते मासूम बच्ची कार में हो गई लॉक, दम घुटने से हो गई मौत

Bareilly News: बरेली जिले में 3 साल की मासूम बच्ची खेलते-खेलते कार में बंद हो गई। इस बात की जानकारी बच्ची के मां-बाप को नहीं हो सकी। इस दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया।

Bareilly News

Bareilly News: दर्दनाक खबर उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से सामने आई है। यहां एक 3 साल की मासूम बच्ची खेलते-खेलते कार में लॉक हो गई। कार में बंद हो जाने के कारण बच्ची का दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। इस बात का पता उस वक्त चला, जब वो काफी देर तक अपने घर नहीं लौटी।

3 साल की मासूम बच्ची जब अपने घर नहीं लौटी तो उसकी तलाश की गई। इस दौरान वो कार की सीट पर बेहोश पड़ी मिली। जिससे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

वहीं, बच्ची के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। यह मामला बरेली जिले के बिशारतगंज थाना क्षेत्र के गांव भवतपुर का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गांव निवासी कुवंरपाल सक्सेना प्राइवेट नौकरी करते हैं और उनकी शादी 9 साल पहले हुई थी। उनके दो बेटे और एक तीन साल की बेटी माही उर्फ मथु थी।

बुधवार देर शाम मधू अपने पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रही थी। इस दौरान मधू अपने घर में खड़ी कार में जाकर छिप गई। बच्ची को 7 साल का भाई और अन्य बच्चे तलाशते रहे, लेकिन वह नहीं मिली। अंधेरा होने के कारण बच्ची का कोई पता नहीं चला।

खबर के मुताबिक, जिस समय बच्ची मधू खेल रही थी, उस वक्त कार का दरवाजा खुला हुआ था। इस दौरान बच्ची छुपने के लिए कार में बंद हो गई और ऑटोमेटिक लॉक अंदर से बंद हो गया। इस दौरान बच्ची ने कार के अंदर से चीखने चिल्लाने की भरपूर कोशिश की।

लेकिन, शीशा बंद होने की बच्ची की आवाज बाहर तक नहीं आ पाई। गर्मी में ऑक्सीजन लेवल धीरे-धीरे कम होने की वजह से बच्ची की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं, बच्ची के न मिलने पर अन्य बच्चों ने भी कोई जानकारी नहीं दी। जब रात में 8 बजे बच्ची को तलाशा गया तो बच्चों ने बताया कि वह शाम से नहीं मिली।

Recommended Video

    बरेली: पटरी से उतरी रेल सेवा, घंटों देरी से पहुँच रहीं ट्रेने...गर्मी में यात्रियों की बढ़ी मुसीबत

    खेलते हुए किसी के घर में जाकर छिप गई। परिजनों ने कार में देखा तो बच्ची पीछे की सीट पर बेहोश थी। आनन फानन बच्ची को विशारतगंज अस्पताल में लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची की पहले ही मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने बच्ची का अंतिम संस्कार गंगा किनारे कर दिया।

    इस बारे में जब मीडिया ने पुलिस से जानने की कोशिश की तो उन्होंने बताया कि परिवार ने पुलिस को सूचना नहीं दी थी, यह एक हादसा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+