8 माह की गर्भवती लड़की की हुई शादी, किसी को पता नहीं चला, सुहागरात के 9 दिन बाद खुली पोल
बरेली, 01 अक्टूबर: फुटवियर की दुकान पर काम करने वाले आमिर (काल्पनिक नाम) ने अपने निकाह को लेकर कई ख्वाब संजोए रखे थे। वो समय भी आ गया जब आमिर का ये ख्वाब पूरा हुआ। मोहल्ले की लड़की पसंद आई और आमिर ने धूमधाम से उस लड़की के साथ निकाह कबूल कर लिया। मगर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। आमिर की जिंदगी में उस वक्त भूचाल आ गया जब निकाह के 10 दिन बाद उसकी बीवी के पेट में अचानक दर्द उठा। बीवी को दिखाने ले गए आमिर को डॉक्टर ने वो बात बताई जिसे सुनकर शायद अब कभी उसके जहन में दोबारा किसी को अपना हमसफर बनाने का ख्याल भी मन में ना आए।

आठ महीने की गर्भवती निकली दुल्हन
मामला उत्तर प्रदेश के बरेली जिले का है। किला के सराय मोहल्ले में निकाह के महज 10 दिन बाद दुल्हन 8 महीने की गर्भवती मिली है। इसे लेकर पूरे इलाके में हंगामा मचा है। दूल्हे के परिजनों ने मामले की शिकायत एसएसपी से की है। एसएसपी ने सीओ सेकेंड आशीष प्रताप को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

डॉक्टर ने जांच के बाद खोली दुल्हन की पोल
जानकारी के मुताबिक, किला क्षेत्र में रहने वाला युवक फुटवियर की दुकान पर काम करता है। युवक ने 10 दिन पहले मोहल्ले की ही एक युवती से निकाह किया। परिवार वालों की रजामंदी से धूमधाम से युवक का निकाह कराया गया था। 10 दिन बाद अचानक युवती के पेट दर्द हुआ। युवक ने डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि दुल्हन 8 महीने की गर्भवती है।

अपना माथा पकड़कर बैठ गया दूल्हा
डॉक्टर की बात का पहले तो किसी ने यकीन नहीं किया, लेकिन जब डॉक्टर ने दोबारा वही बात कही तो दूल्हे अपना माथा पकड़कर बैठ गया। उधर, नई दुल्हन के गर्भवती मिलने की जानकारी मोहल्ले में आग की तरह फैल गई। निकाह के दस दिन बाद ही युवती 8 महीने की गर्भवती मिली, इस बात ने लोगों को हैरान कर दिया। खुद के साथ हुए धोखे को लेकर दूल्हे के परिजनों ने एसएसपी से शिकायत की है। एसएसपी ने सीओ सेकेंड आशीष प्रताप को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications