‘भूत' की टोली ने डाली थी 12 लाख की डकैती, अब बरेली पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

‘भूत' की टोली ने डाली थी 12 लाख की डकैती, अब बरेली पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

बरेली, 05 दिसंबर: 07 सितंबर को बरेली जिले में एक डकैती पड़ी थी। डकैत अपने साथ 10 से 12 लाख रुपए व सोने-चांदी के आभूषण और बेलोन कार ले गए थे। अब बरेली पुलिस ने काफी प्रयासों के बाद इस डकैती का खुलासा करते हुए गिरोह को पड़क लिया है। पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाली जानकारी मिली। दरअसल, ये डकैती 'भूत' और उसकी टोली ने डाली थी। अब पुलिस ने भूत और उसके गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।

Bareilly: handcuffed by police ten members of Bhoot gang

बरेली एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 07 सितंबर को डकैतों ने नवाबगंज थाना क्षेत्र के बरौली गांव में रहने वाले जलीस अहमद के घर धावा बोला था। हथियार बंद 10 डकैतों ने पूरे परिवार को बंधक बनाकर करीब 10 से 12 लाख रुपए व सोने-चांदी के आभूषण और बेलोन कार ले गए थे। एसएसपी ने बताया कि जलीस अहमद की तहरीर पर नवाबगंज थाने में आईपीसी की धारा 395 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

साथ ही, इस डकैती के शीघ्र खुलासा करने के निर्देश एसएसपी ने सीएम नवाबगंज, थानाध्यक्ष अशोककुमार और एसओजी प्रभारी अभिषक कुमार सिंह को दिए थे। डकैती की घटना के खुलास के लिए पुलिस ने अपने खुफिया तंत्र को एक्टिव कर दिया। एसएसपी ने बताया कि 03 दिसंबर को पुलिस को सूचना मिली की गांव टाय प्यारी नवादा की ईदगाह के पीछे कुछ बदमाश एकत्रित है और डकैती की योजना बना रहे है। इस सूचना पर नवाबगंज के थाना प्रभारी व एसओजी प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और 09 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी रोहित सजवाण ने बताया कि इस डकैती को फरमान ने अपने साथियों संग अंजाम दिया है। फरमान अपने गैंग के मेंबर्स में 'भूत' के नाम से मशहूर है। एसएसपी ने बताया कि भूत गैंग के 10 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो बदमाश अभी भी फरार हैं। पुलिस को बदमाशों के पास से पांच तमंचों के साथ व्यापारी के घर से लूटे गए जेवर और ढाई लाख की नकदी भी बरामद हुई है। बरेली के सुभाषनगर का रहने वाला फरहान उर्फ भूत गैंग का सरगना है।

क्यों बुलाते हैं फरहान को भूत
पुलिस पूछताछ में फरहान के साथियों ने बताया कि इसे लोग भूत इसलिए बुलाते हैं कि वह दिन में सोता है और रातभर घूमता है। इसी के चलते उसे रिश्तेदार और दोस्त भूत कहने लगे। आलम ये हुआ कि धीरे-धीरे पूरा इलाका उसे फरहान की जगह भूत के नाम से बुलाने लगा। इसके बाद जब उसने जुर्म की दुनिया में कदम रखा तो उसकी गैंग का नाम भी भूत गैंग हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+