Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बरेलीः प्रेमिका से पत्नी बनी महिला का अश्लील वीडियो 50 रुपये में दुकानों पर बिक रहा है

बरेली। प्रेमिका से बनी पत्नी का वीडियो बनाकर खुद पति ने वायरल कर दिया, जो अब 50-50 रुपये में बिक रहा है। लोग दुकानदारों से मोबाइल चिप में डाउनलोड करा रहे हैं। पुलिस ने जब आरोपित के यहां दबिश दी तो वह हाथ नहीं लग सका। पत्नी को लेकर फरार हो गया है। वहीं पुलिस ने अभी तक ऐसे लोगों के खिलाफ किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की है।

काम करने के दौरान शुरू हुआ प्रेम प्रसंग

काम करने के दौरान शुरू हुआ प्रेम प्रसंग

दैनिक जागरण के खबर के मुताबिक नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव का युवक जयपुर में रहकर काम करता था। वहीं पर क्योलड़िया ताना क्षेत्र की युवती भी परिजनों के साथ रहकर कारचोबी करती थी, जहां दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। इस मामले का जैसे ही लड़की के परिजनों को भनक लगी वह अपनी बेटी को लेकर गांव लौट गए। इस दौरान दोनों फोन पर बातचीत करते रहे।

शादी का बनाया दबाव

शादी का बनाया दबाव

युवती ने जब युवक से शादी करने की जिद की तो उसने मना कर दिया। इससे क्षुब्ध युवती प्रेमी के घर पहुंच गई और शादी की जिद पर अड़ गई। जब उसने वहां हंगामा करना शुरू किया तो पुलिस प्रेमी और प्रेमिका को रिछोला चौकी पर ले आई और बाद में दोनों को समझाकर घर भेज दिया। पंचायत के बाद दोनों का विवाह करा दिया गया।

आरपी मौके से फरार

आरपी मौके से फरार

इसके बाद से युवती ससुराल में ही रह रही है। ऐसा आरोप है कि उसके पति ने ही उसका अश्लील वीडियो वायरल कर दिया है। शुक्रवार को मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने आरोपित के घर दबिश भी दी। लेकिन वह वहां नहीं मिला। बताया जा रहा है कि आरोपित पत्नी को लेकर घर से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+