बरेली: देवर ने सिलबट्टे से वार कर की भाभी की हत्या, छह साल की बच्ची ने तोतली जुबान से खोला राज

बरेली: देवर ने सिलबट्टे से वार कर की भाभी की हत्या, छह साल की बच्ची ने तोतली जुबान से खोला राज

बरेली, 18 अगस्त: खबर उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से है, यहां छह साल की बच्ची ने अपनी तोतली जुबान से मां की हत्या से पर्दा हटा दिया। दरअसल, छह साल की बच्ची ने आंखों देखी घटना पुलिस के सामने बयां की। पुलिस ने बताया कि महिला के देवर ने उसकी हत्या सिलबट्टे से कूचकर कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी देवर मौका-ए-वारदात से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Bareilly: Brother-in-law kills sister-in-law by hitting her with a cobweb

यह मामला बरेली जिले के सुभाषनगर थाना क्षेत्र के शांति विहार कालोनी का है। जानकारी के मुताबिक, नितिन इलेक्ट्रिक मिस्त्री है, जो अपनी पत्नी विनीता व छह साल की बच्ची और भाई आकाश के साथ यहां रहता था। विनीता का पति नितिन मंगलवार को किसी काम से बाहर गया हुआ था।

बता दें, घर पर विनीता अपनी छह साल की बेटी के साथ अकेली थी। रात में देवर आकाश घर आया और खाना मांगने लगा। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। जिसके बाद आकाश ने अपनी भाभी पर सिलबट्टे से वार करके उसकी हत्या के दी। घर में लहूलुहान शव को देखकर आकाश फरार हो गया। वहीं, विनीता की छह साल की बच्ची मां के शव पास बैठकर रोने लगी। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी घर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए।

बच्ची अपनी मां के शव को देखकर रो रही थी, लेकिन उसे पुलिस तक पहुंचने का कोई रास्ता मालूम नहीं था। वहीं, पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इसी बीच पुलिस टीम ने मृतक महिला की 6 वर्षीय बच्ची से पूछा कि घटना कैसे हुई तो उसने बताया कि उसके चाचा आकाश ने ही उसकी मां की सिर कूचकर हत्या कर दी और अब फरार हो गए हैं। वहीं, पुलिस ने महिला के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और कानूनी कार्रवाई कर रही है।

उधर, जैसे ही पुलिस ने मृतक महिला के मायके वालों को घटना की जानकारी दी तो वह भी थाने पहुंच कर आरोपी के खिलाफ तहरीर दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसपी सिटी रविंद्र कुमार का कहना है कि यूपी 112 के माध्यम से सुभाष नगर पुलिस को एक महिला की हत्या की सूचना मिली थी। फिलहाल पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+