Bareilly Accident: अनाज से भरा ट्रक अल्टो कार पर पलटा, बैंक मैनेजर की दर्दनाक मौत

Bareilly Accident: बरेली जनपद में शुक्रवार की देर रात्रि में एक दर्दनाक हादसा हो गया। अनाज से भरी एक ट्रक अल्‍टो कार के ऊपर पलट गई। ट्रक पलटने के चलते कार में सवार बैंक मैनेजर की मौत हो गई।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा करवाई। उसके बाद कागजात के आधार पर बैंक मैनेजर की पहचान हुई। परिजनों को सूचना देने के साथ ही पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

bareilly-accident-truck-loaded-with-grains-overturns-on-alto-car-bank-manager-no-more

दरअसल, बरेली जनपद के इज्जत नगर थाना क्षेत्र के डिफेंस कॉलोनी में रहने वाले 37 वर्षीय हेमंत राणा रामपुर में पंजाब एंड सिंध बैंक की एक शाखा में बैंक मैनेजर है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को वह अपनी कार से घर वापस आ रहे थे।

कार लेकर वह बरेली जनपद के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के बिल्‍वा पुल के पास पहुंचे थे उसी दौरान सड़क पर जा रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनाज से भरी एक ट्रक अनियंत्रित हो गई और अल्‍टो के उपर पलट गई।

ट्रक पलटने के चलते कार ट्रक के ढाले और अनाज में दब गई, जिससे बैंक मैनेजर हेमंत राणा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी के बाद बैंक मैनेजर के परिवार में मातम पसरा है। इस बारे में एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा द्वारा बताया गया कि कार में सवार बैंक मैनेजर की मौत हुई है। परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+