Bareilly: गंगा स्नान को गए दो सगे भाइयों समेत 5 की रामगंगा में डूबकर मौत, मृतकों में तीन नाबालिग

जहां एक तरफ गंगा दशहरा के मौके पर नहाने गए बरेली की रामगंगा में 3 बच्चों की डूबने से दर्नाक मौत हो गई तो वहीं उसी रामगंगा में कुछ ही दूरी पर 2 अन्य युवकों की गहरे पानी में डूबने से जान चली गई।

Bareilly 5 including two brothers drowned in Ramganga during Ganga Dussehra three minors among dead

बरेली में गंगा दशहरा के मौके पर दो अलग-अलग घाटों पर नहाने गए 5 युवकों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में तीन नाबालिग और दो सगे चचेरे भाई शामिल हैं। बता दें कि गंगा दहशरा मेला का मुख्य स्नान का सिलसिला भोर से ही शुरू हो गया था। प्रमुख घाटों पर स्नान करने वालों की सुरक्षा के लिए नाव और किसी दुर्घटना की आशंका से गोताखोर भी तैनात किए गए थे, बावजूद इसके 5 युवकों की जान चली गई।

5 युवकों की रामगंगा में डूबकर मौत
जानकारी अनुसार भमोरा थाना क्षेत्र में रामगंगा के मुड़किया घाट पर नहाने गए चार बच्चे नदी में डूब गए। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद एक बच्चे को बचा लिया। उसकी हालत गंभीर है। जबकि तीन बच्चों की नदी में डूबकर मौत हो गई। तीनों के शव निकाल लिए गए हैं। वहीं सिरौली क्षेत्र में कैलाश गिरि मढ़ी के निकट रामगंगा में स्नान करने गए दो युवकों की डूबकर मौत हो गई। दोनों युवक सिरौली के गुरुगांव के रहने वाले थे। गोताखोरों ने दोनों के शवों को को नदी से बाहर निकाल लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घाट पर पहुंच गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

Bareilly 5 including two brothers drowned in Ramganga during Ganga Dussehra three minors among dead

रामगंगा नदी के मुड़किया घाट पर डूबे 3 मासूम
बता दें कि गंगा दशहरा के मौके पर मंगलवार सुबह से ही रामगंगा के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ आनी शुरू हो गई थी। इसी क्रम में रामगंगा नदी के मुड़किया घाट पर आसपास के गांवों से सैकड़ों ग्रामीण स्नान करने पहुंचे। स्न्नान के दौरान मुड़किया घाट पर चार बच्चे गहरे पानी में बहने लगे। उन्हें नदी में डूबता देख चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद गोताखोरों ने नदी में छलांग लगा दी।

मृतकों में 2 सगे चचेरे भाई
गोताखोरों ने गौसगंज गांव निवासी सुमित को बचा लिया गया। सुमित की हालत गंभीर है। जबकि गौसगंज निवासी अनुज और उसके चचेरे भाई अरविंद की मौत हो गई। इनके साथ नहा रहे कीरतपुर गांव निवासी छोटू की भी डूबने से मौत हो गई। छोटू की उम्र 10 साल और बाकी तीनों की उम्र 15 साल के करीब है। गोताखोरों ने काफी तलाश के बाद तीनों बच्चों के शवों को नदी से बाहर निकाला।

Recommended Video

    बरेली में गंगा दशहरा पर दर्दनाक हादसा, रामगंगा नदी में नहाते वक्त डूबने से 5 बच्चों की मौत

    कैलाश गिरि मढ़ी में 2 युवकों की मौत
    उधर सिरौली क्षेत्र में कैलाश गिरि मढ़ी के निकट रामगंगा में स्नान करने गए दो युवकों की डूबकर मौत हो गई। दोनों युवक सिरौली के गुरुगांव के रहने वाले थे। एक का नाम हरेंद्र यादव उम्र लगभग 22 वर्ष, दूसरा आकाश उम्र लगभग 21 वर्ष। गोताखोरों ने दोनों को नदी से बाहर निकाला। युवकों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+