Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बरेली में हुए डबल मर्डर का चौंकाने वाला खुलासा, ऑटो चालक निकला हत्यारा

बरेली। बरेली की पॉश कॉलोनी में हुए दंपत्ति के सनसनीखेज डबल मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दंपत्ति का मर्डर करने वाले ऑटो चालक को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी के मुताबिक, वह रोज बैंक मैनेजर को अपनी ऑटो से छोड़ता था, इसलिए उससे उसकी नजदीकियां बढ़ गई थी। वह रिटायर होने के बाद दिल्ली अपने बेटे के पास रहना चाहती थी, इसलिए उसने नाराज होकर उसकी हत्या कर दी। इस दौरान उसका पति भी मौके पर आ गया, तो उसे भी मौत के घाट उतार दिया।

auto driver arrested for killing bank manager and husband in bareilly

घर में खून से लथपथ मिले थे पति-पत्नी के शव

बरेली के राजेंद्रनगर के गुलमोहर पार्क में बीते बुधवार की रात सनसनीखेज वारदात हुई थी। महिला बैंक मैनेजर रूपा सत्संगी और उसनके पति के खून से लथपथ शव घर में पड़े मिले थे। दोनों के सिर पर मूसली से प्रहार किए गए थे। घटना का पता चलने पर एसएसपी, एसपी क्राइम, एसपी सिटी समेत तमाम पुलिस अधिकारी पहुंचे। फील्ड यूनिट के अलावा डॉग स्क्वाड भी लगाया गया।

ऑटो चालक दिल्ली से गिरफ्तार

बुधवार को पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए हत्यारे ऑटो चालक को ​दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि ऑटो चालक महिला बैंक मैनेजर को रोज बैंक लाता और ले जाता था। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि उसकी महिला के साथ नजदीकियां बढ़ गई थीं, लेकिन रूपा रिटायर होने के बाद अपने बेटे के पास दिल्ली में रहना चाहती थी, उसने मना किया लेकिन वह नहीं मानी। गुस्से में उसने रूपा की हत्या कर दी। इस दौरान उसके पति ने मर्डर होते देखा इसीलिए उसे भी मौत के घाट उतार दिया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+