बरेली: एंटी करप्शन टीम ने दरोगा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा, भेजा जेल

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एंटी करप्शन टीम ने एक दरोगा को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दरोगा थाना बारादरी की काकरटोला पुलिस चौकी में तैनात है। आरोपी दरोगा ने एक शख्स से उसके भाई का नाम केस से हटाने के लिए बदले 25 हजार रुपए की डिमांड की थी। आरोपी दरोगा पर केस दर्ज कराते हुए टीम विधिक कार्रवाई में जुटी है।

Anti Corruption Team caught sub inspector taking bribe

जानकारी के अनुसार, दरोगा योगेश कुमार गौतम को यहां के चक महमूद इलाके के रहने वाले मोबीन खान पुत्र मोईन खान की शिकायत पर एंटीकरप्शन की टीम ने दस हजार रुपयों की घूस लेते पुलिस चौकी से रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया। दारोगा पर आरोप है कि वो शिकायतकर्ता से मुकदमा अपराध संख्या - 875/ 2019 धारा- 147,323, 354 में धारा 354 हटाने और उसके भाई शाहरुख का नाम निकालने के एवज में रिश्वत की डिमांड कर रहा था। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी एंटीकरप्शन राजीव मल्होत्रा ने ये कार्रवाई करवाई।

दरअसल, दारोगा योगेश कुमार गौतम थाना बारादरी में दर्ज इस मुकदमे का विवेचक होने के कारण उसमें धारा 354 (छेड़छाड़) हटाने और मोबीन के भाई शाहरुख का नाम निकालने को लेकर लगातार मोबीन खान से घूस की डिमांड कर रहा था। दारोगा से परेशान हो मोबीन खान ने एसीओ में दस्तक दी। जिसके बाद एंटीकरप्शन की टीम ने आज सब इंस्पेक्टर योगेश कुमार गौतम को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी दारोगा के खिलाफ संबंधित थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर एंटीकरप्शन सुरेश दत्त मिश्र ने बताया कि रंगे हाथों पकड़ा गया सब इंस्पेक्टर 2017 बैच का है अभी तो उसकी नौकरी की शुरुआत ही है। फिलहाल पूरे मामले की तफ्तीश जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+