बरेली: कंटीले तारों से पेड़ से बांधकर किसान को जिंदा जलाया, डायरी में लिखी मिली ये बातें
Bareilly Dharmpal Murder Case: बरेली। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली (Bareilly) जिले में एक किसान को कंटीले तारों से पेड़ से बांधकर जिला जलाकर मार दिया गया। शनिवार को किसान का जला हुआ शव मिला था। पुलिस को एक डायरी मिली है, जिसमें उसने अपने साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई थी। डायरी में किसान ने पड़ोस के दो लोंगों से जान का खतरा जताते हुए कहा था कि अगर कोई अप्रिय घटना हो तो इन्हीं लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

पेड़ से बांधकर कर जिंदा जलाया
शीशगढ़ के गांव बरगवां में घर के बाहर सो रहे किसान धर्मपाल को अगवा करने के बाद करीब आधा किलोमीटर दूर कंटीले तारों से एक पेड़ से बांधकर उसे जिंदा जला दिया गया। शनिवार दोपहर उसकी पेड़ से बंधी लाश देखकर गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि धर्मपाल ने अपनी डायरी में पड़ोसी समेत दो लोगों से जान का खतरा बताया था। धर्मपाल की जली हुई लाश मिलने के बाद आरोपी पड़ोसी घर से फरार हो गया।
पड़ोसी से था विवाद, मामला कोर्ट में विचाराधीन
धर्मपाल तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह पत्नी, बेटे और बेटी के साथ रहता था। 20 साल पहले रास्ते को लेकर धर्मपाल का पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से विवाद हुआ था जो अब तक कोर्ट में विचाराधीन है। परिजनों ने बताया कि धर्मपाल पिछले कुछ समय से उस व्यक्ति से खतरा महसूस कर रहे थे। मकान बनवाने के दौरान भी पड़ोसी ने अड़चन डाली थी। धर्मपाल के घरवालों ने पुलिस को एक डायरी सौंपी, जिसमें धर्मपाल ने अपनी जान का खतरा बताते हुए कोई अप्रिय घटना होने पर पड़ोसी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात लिखी है।












Click it and Unblock the Notifications