महिला ने दो बेटियों संग खुद को लगाई आग, 7 साल के बेटे ने बताई ये बात

Barabanki news, बाराबंकी। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के आपसी विवाद के बाद महिला ने अपनी दो बच्चियों के साथ खुद को केरोसीन का तेल डालकर आग के हवाले कर दिया। इस घटना में छोटी बेटी और महिला की मौत हो गई है, जबकि बड़ी बेटी गम्भीर रूप से झुलसी हुई है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक,बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

woman self immolation with her daughters in barabanki

पिता और बेटा घर से बाहर गए थे

सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के सात साल के पुत्र केशवराम ने बताया है मां और पिता के बीच रात में और आज सुबह बहुत लड़ाई हुई। पिता प्रदीप के साथ वह गाय का दूध लगाने गया था, तभी मां ने घर में रखा केरोसिन डालकर आग लगा ली है।

woman self immolation with her daughters in barabanki

मां और छोटी बेटी की मौत

अपर पुलिस अधीक्षक आरएस गौतम ने बताया कि अंजुलता नाम की महिला का अपने पति प्रदीप यादव से आपसी विवाद हो गया। अंजुलता ने अपनी दो लड़कियों वंशिका और रिया पर केरोसिन तेल डालकर आग लगा ली। आग लगने के बाद बेटियों की चीख पुकार होने लगी तो आसपास के लोगों ने जाकर उन्हें बचाने का प्रयास किया। तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर मां और छोटी बेटी वंशिका की मौत हो गई, जबकि दूसरी बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+