बाराबंकी रेप पीड़िता के पिता ने कहा- पुलिस ने जबरन किया अंतिम संस्कार, सीबीआई जांच करे
बाराबंकी। हाथरस पीड़िता के साथ जिस तरह की हैवानियत हुई थी, वैसा ही घटना उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में घटी हुई है। दरअसल, खेत में धान काटने गई नाबालिग लड़की से कथित रेप और हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। पहले तो लड़की की सामने आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने सबको हिलाकर रख दिया। तो वहीं, अब पीड़िता के पिता का कहना है कि पुलिस ने बेटी का शव जबरन जला दिया, जबकि हिंदू धर्म में नाबालिग को दफनाया जाता है। इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए।
Recommended Video

घटना बाराबंकी के सतरिख थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां 14 अक्टूबर को एक नाबालिग लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। वहीं इस मामले में अब हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि गांव का एक लड़का मेरी बेटी से जबरन शादी करना चाहता था। लेकिन उसके नाबालिग होने के चलते मैंने शादी करने से मना कर दिया था। इसलिए वे, लोग परेशान करने लगे थे। हमने पुलिस में शिकायत की तो वो लोग पकड़े गए। तभी इन लोगों ने हमें धमकी दी थी।
पीड़ित के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी लड़की के साथ जो वारदात हुई वह किसी ने अकेले नहीं की इसमें दो से तीन लोग शामिल हैं। पिता ने बताया कि खेत में लड़की के पास कैथा का फल भी मिला। जिसका इस्तेमाल उसका मुंह बंद करने के लिए किया गया था। वहीं, पीड़ित के पिता ने बताया कि पिछले तीन दिनों से उनका परिवार भूखा-प्यासा है और हमारी कोई कोई सुध नहीं ले रहा है। पिता ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करके किसी तरह अपने परिवार का पेट पाल रहे थे, लेकिन इस वारदात के बाद से वह कहीं नहीं जा सके हैं।
पीड़िता के पिता का यह भी कहना है कि पुलिस ने गांव के कुछ ऐसे लोगों को उठाया हैं, जिनके वारदात में शामिल होने की आशंका नहीं है। पुलिस दोषियों को पकड़े और निर्दोष लोगों को न फंसाए। वरना बाद में लोग मुझे यहां रहने नहीं देंगे। वहीं, बाराबंकी पुलिस ने दिनेश गौतम नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। वह सेठमऊ गांव का ही रहने वाला है। उसने कबूला है कि वह वारदात में शामिल था। बाकी 4 संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications