Barabanki News: एक्शन में योगी सरकार की पुलिस, पूर्व भाजपा नेता के रिश्तेदार सहित तीन पर दर्ज हुआ केस

Barabanki News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसमें भाजपा के पूर्व विधायक शरद अवस्थी के रिश्तेदार सहित दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया। फर्निचर व्यवसायी ने इन पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, बीजेपी के पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने फर्नीचर कारोबारी अमिताभ पाठक की दुकान से 12 सितंबर को एक सोफा खरीदा। जिसकी कीमत 93 हजार रुपए थी। विधायक ने महज 40 हजार रुपए ही दिए और शेष रुपए घर आकर लेने को कहा। जब पाठक रुपए लेने घर पहुंचे तो पूर्व विधायक के रिश्तेदार टीटू पांडेय ने उन्हें मारापीटा और गाली दी। उसने वापस जाने की बात कहते हुए जान मारने की धमकी दी।पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने कहा कि जिस रंग का सोफा बनाने के लिए कहा गया था, दुकानदार ने उस रंग का सोफा नहीं बनाया। इसके साथ ही अधिक पैसे मांग कर रहा है।

barabanki

सीओ बीनू सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक और फर्निचर व्यवसायी के बीच सोफे के भुगतान को लेकर विवाद हो गया था। तीन के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+