टंकी से उतरकर कांपती महिला ने बताया थाने में उसके साथ क्या हुआ, सुनकर दहल गए लोग!

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक महिला हाड़ कंपाने वाली ठंड में पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गई। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस भी पहुंची। काफी समझाने-बुझाने पर महिला चार घंटे बाद टंकी से उतरी और फिर उसने ससुरालियों की प्रताड़ना व थाने में सिपाही की हरकतों के बारे में जो बताया, उसे सुनकर सबका दिल दहल गया। दुर्घटना में पति की मौत के बाद ससुराल में पहले नंदोई ने उस पर बुरी नजर डाली, वहां की यातना से परेशान होकर थाने गई तो वहां सिपाही ने उससे अभद्र बातें कही और मजबूरी का फायदा उठाना चाहा।

पीड़िता के पति की हुई दुर्घटना में मौत

पीड़िता के पति की हुई दुर्घटना में मौत

पीड़िता जब टंकी से उतरी तो वो बुरी तरह कांप रही थी। आग के पास बैठने के बाद जब वह कुछ सामान्य हुई तो उसने अपनी दास्तां बताई। पीड़िता ने बताया कि शादी के छह माह बाद दुर्घटना में पति की मौत के बाद से ही ससुराल में उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। उसके अकेले होने की वजह से ससुराल और समाज के जिम्मेदार लोगों ने उसका फायदा उठाने की भरपूर कोशिश की। उसके नंदोई उस पर बुरी नजर रखने लगे।

ससुराल में दी गई यातना

ससुराल में दी गई यातना

पीड़िता ने बताया कि ससुरालवाले उसे भूखा रखने के साथ-साथ अन्य यातनाएं देने लगे। दो माह पहले उसने बेटी को जन्म दिया और पिछले दिनों बच्ची की तबीयत खराब हो गई। पीड़िता ने बेटी को निजी अस्पताल में इलाज के भर्ती कराया और ससुराल में इलाज का खर्च मांगा लेकिन वहां उन्होंने पैसा देना तो दूर, बच्ची को अपना खून मानने तक से इनकार कर दिया। ससुराल से निराश होकर वह थाने पहुंची।

थाने में सिपाही ने की अभद्रता

थाने में सिपाही ने की अभद्रता

ससुराल से निराशा हाथ लगने के बाद वह न्याय मांगने के लिए थाने पहुंची तो वहां नियाजी नाम के सिपाही ने उससे अभद्रता की। उसने पीड़िता से कहा कि मेरे घर चलो, इलाज का पैसा मैं दे दूंगा। रोते-बिलखते पीड़िता थाने से लौट आई और पानी की टंकी पर चढ़ने का फैसला लिया। मामले पर एसपी आरएस गौतम ने बताया कि आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। प्रकरण की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+