आज के समाजवादी खोटे सिक्के हो गए हैं, समाजवाद के रास्ते पर चलने वाले हम लोग हैं: राजनाथ सिंह

बाराबंकी, 13 फरवरी: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा के स्टार प्रचारक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चौथे और पाचवें चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में वोट मांगने पहुंच गए हैं। राजनाथ सिंह ने रविवार को बाराबंकी के रामनगर और हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा की। यहां उन्होंने वोट अपील करते हुए कहा कि कहा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश को भय और भूख का बड़ा समाधान दिया है। भाजपा सरकार ने कोरोना संक्रमण के संकट में देश के 80 करोड़ लोगों के लिए मुफ्त में राशन की व्यवस्था की। इसके साथ ही साथ लोगों को छत भी मुहैया कराई गई है। सरकार ने जरूरतमंदों को आवास देने के साथ मुफ्त में गैस सिलेंडर भी उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा कि आपको भरोसा दिलाता हूं कि भाजपा आप के विश्वास को टूटने नहीं देगी।

UP election 2022 rajnath singh rally in barabanki

हम समाजवादी भी हैं, और सच्चे राष्ट्रवादी भी : राजनाथ

राजनाथ सिंह ने कहा कि हम समाजवादी भी हैं और दुनिया को मुंहतोड़ जवाब देने वाले सच्चे राष्ट्रवादी भी हैं। भाजपा आंख चुराकर नहीं, आंख में आंख डालकर बात करती है। सदैव से ही भाजपा की कथनी-करनी में कोई अंतर नहीं। हम जो कहते हैं वह करते हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि बाराबंकी जिला तो समाजवादियों का गढ़ रहा है। जब देश-प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होती थी तब यहां की जनता राम सेवक यादव व डॉ. राम मनोहर लोहिया के साथ खड़ी होती थी, लेकिन जब से नकली समाजवादियों का आगमन हुआ जनता ने उनसे मुंह मोड़ लिया।

'आज के समाजवादी तो खोटे सिक्के हो गए हैं'

समाजवादी तो सबको साथ लेकर चलने वाला होता है, न कि तुष्टीकरण कर समाज को बांटकर राजनीति करने वाला। राजनाथ ने कहा कि आज के समाजवादी तो खोटे सिक्के हो गए हैं। इसके साथ ही नसीहत भी दी कि राजनीति सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि सरकार को बनाने के लिए करनी चाहिए। उन्होंने कहा, हम विकास की राजनीति करते हैं, हम विकासवादी हैं और समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी व कांग्रेस पार्टी विकास विरोधी पार्टियां हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+