पिकनिक मनाने निकले 10वीं के 5 लड़के, नदी किनारे सेल्फी के चक्कर में एक की डूबकर मौत

बाराबंकी। सेल्फी ने अब तक कई लोगों की जान ले ली है। इसके बावजूद सेल्फी का क्रेज युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। एक बार फिर सेल्फी लेने के चक्कर में हाइस्कूल के एक छात्र को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। यह घटना बाराबंकी की रेट नदी के पुल पर घटी, जहां हाईस्कूल के पास दोस्त संडे के दिन छुट्टी मनाने के लिए पहुंचे और उन लोगों में सेल्फी लेने की होड़ लग गई। सेल्फी लेने के चक्कर में प्रियांशु नाम का एक छात्र नदी में डूबने लगा, जिसके बाद बाकी चार लड़कों ने उसे बचाने की काफी कोशिशें की, लेकिन बचा नहीं सके। लड़के के घरवालों ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

बाराबंकी के नगर कोतवाली क्षेत्र में रेट नदी के पुल पर एक दर्दनाक घटना घटी, जहां 10वीं क्लास के एक लड़के की संदिग्ध अवस्था में डूबने कर मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, उनके लड़के को उसके दोस्त तुषार, सौरभ, श्रदुल, और अभिनव उसे बुलाकर अपने साथ ले गए थे। जब शाम तक उनका लड़का घर नहीं आया तो उन्हें चिंता हुई। उन लोगों ने अपने लड़के को काफी ढूंढा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बाद में उन दोस्तों से पता किया गया, जो उनके लड़के को बुलाकर ले गए थे। उसके बाद पूरा मामला खुल कर सामने आया। अभी तक पुलिस को प्रियांशु का शव नहीं मिल पाया है।

घर से बुलाकर ले गए थे दोस्त

घर से बुलाकर ले गए थे दोस्त

लापता लड़के के मामा शिव कुमार सिंह ने बताया कि उनकी बहन आवास विकास कॉलोनी में रहती हैं। बहन ने उन्हें बताया कि घर पर कुछ लड़के आए थे और उनके बेटे प्रियांशु को बुलाकर ले गए थे। शाम तक जब भांजा नहीं आया तो बहन ने मुझे इस बात की जानकारी दी। जब बाकी लड़कों से पता किया तो उन लोगों ने पहले आनाकानी की। बाद में कुबूल किया कि वह लोग उसे बुलाकर ले गए थे। जब कहीं पता नहीं चला तो लड़के के मामा ने नगर कोतवाली में उसके गायब होने की सूचना दी तो पचा चला कि वह लोग प्रियांशु के साथ यहां आए थे। मामा ने बताया कि लड़के के पिता आर्मी में हैं और इस समय कश्मीर में पोस्टेड हैं।

सेल्फी के चक्कर में मौत

सेल्फी के चक्कर में मौत

बाकी बचे लड़कों के परिजनों ने बताया कि पांच लड़के क्रिकेट खेलने के लिए यहां आए थे। सभी सेल्फी लेने के लिए रेट नदी के किनारे चले गए। उसी समय प्रियांशु नाम का एक लड़का डूबने लगा। उसे डूबता देख बाकी लड़कों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसे बचा नहीं सके। पांचों लड़के सेंट्रल एकेडमी स्कूल में एक ही क्लास में पढ़ते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+