बाराबंकी: जमीन के विवाद में पहले पिता को पेड़ से बांधा, फिर कलयुगी बेटे ने धारदार हथियार से काट दी गर्दन

बाराबंकी। खबर उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से है, यहां एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता को पेड़ से बांध कर धारदार हथियार से गर्दन को धड़ से अलग कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे गांव को हिला कर रख दिया है। वहीं, वारदात की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।

son tied his father to a tree and killed him with a sharp weapon

मामला बाराबंकी जनपद के थाना फतेहपुर इलाके के फतेहपुर गांव का है। गांव निवासी श्रीराम (55) की आज पेड़ से बांध कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। ग्रामीणों की मानें तो हत्यारा कोई और नहीं बल्कि श्रीराम का बेटा और बहू ही हैं। श्रीराम का बेटा पिता पर जमीन को अपने नाम करवाने के लिए काफी दिनों से दबाव बना रहा था, जिसमें वह सफल नहीं हो पाया तो उसने यह भयानक कदम उठा लिया।

ग्रामीणों की मानें तो आज (27 नवंबर, दिन शुक्रवार) को पिता और बेटे में जमीन को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद ने धीरे-धीरे भयंकर झगड़े का रूप ले लिया और बेटे ने अपने पिता को घर के बाहर लगे पेड़ तक घसीट लाया और उसी पेड़ में बांध दिया। फिर गुस्से में आकर श्रीराम की गर्दन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिसमें श्रीराम की मौके पर ही मौत हो गई। सनसनीखेज वारदात की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे और बहू को हिरासत में ले लिया है।

बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अरविन्द चतुर्वेदी ने बताया कि थाना फतेहपुर इलाके के गांव फतहापुर में श्रीराम गौतम उम्र 55 वर्ष की हत्या उनके बेटे के द्वारा घरेलू विवाद के चलते कर दी गयी है मौके पर पुलिसबल मौजूद है और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+