सतपाल महाराज की फिसली जुबान, 36 इंच का बता गए मोदी का सीना
Barabanki news, बाराबंकी। उत्तराखंड सरकार के वरिष्ठ मंत्री और दिग्गज भाजपा नेता सतपाल महाराज यूपी के बाराबंकी पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला, लेकिन इस दौरान उनकी जुबान भी फिसल गई। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सीने को 56 की बजाय 36 का बता गए। उन्होंने कहा कि आतंकवाद पर मोदी जी ने अपना 36 इंच का सीना दिखाया है।

विजय संकल्प सभा में पहुंचे थे सतपाल महाराज
बता दें, बाराबंकी में राजकीय इंटर कॉलेज के आडिटोरियम में भाजपा ने विजय संकल्प सभा का आयोजन किया। इस सभा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड सरकार के मंत्री सतपाल महाराज शामिल हुए। सतपाल महाराज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार में अब तक देश पाकिस्तान के आगे हाथ बांध कर खड़ा रहता था, मगर मोदीजी आतंकवाद का जवाब देते हुए सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक से भारत को उन देशों की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया जो अपने जवानों के खून का बदला दुश्मन के खून से लेते हैं जैसे अमेरिका, इजरायल और रूस लेते है।

राहुल गांधी के वादे पर क्या बोले सतपाल महाराज
सतपाल महाराज ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के उस वादे पर भी तंज कसा जिसमें उन्होंने हर साल 72 हजार रुपये देने का वादा किया है। इस पर सतपाल महाराज ने कहा कि पहले वह यह बताएं कि इसका पैसा कहां से आएगा, सिर्फ घोषणा करने से कुछ नहीं होता। घोषणा तो मध्य प्रदेश में भी किसानों से की गई थी, लेकिन वहां का किसान आज तक उनके वादे पूरे होने की राह देख रहा है।












Click it and Unblock the Notifications