VIDEO : बाइक के पहिए में फंस गया बंदर, चीखता-चिल्लाता रहा और फिर यूं बची आफत में पड़ी जान
सड़क पार कर रहा एक बंदर तेज रफ्तार बाइक से टकरा गया। ये टक्कर कुछ ऐसी हुई कि बंदर बाइक के अगले पहिए में ही फंस गया। पहिए में फंसकर बंदर जोर-जोर से चीखने लगा और बाइक सवार की हालत खराब हो गई। बंदर पहिए से निकलने की कोशिश करता रहा, लेकिन नहीं निकल पा रहा था, इसके बाद बाइक सवार ने वहां मौजूद लोगों की मदद से बंदर को बाहर निकाला। इसके लिए बाइक के पहिए तक को खोलना पड़ गया।

बाइक के अगले पहिए में फंस गया बंदर
मामला बाराबंकी के बदोसराय थाना क्षेत्र का है। जनता इंटर कॉलेज के सामने मंगलवार की शाम एक युवक कोटवाधाम मेले में शामिल होने के बाद बाइक से टिकैतनगर की ओर जा रहा था। इस दौरान एक बंदर ने तेजी से सड़क पार किया। बंदर बाइक के अगले पहिए में टकरा कर उसी में फंस गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदर बाइक के अगले पहिए में फंसा हुआ है कुछ लोग बंदर को निकालने की कोशिश करते दिख रहे हैं। कुछ देर बाद पहिया खोलना पड़ता है, जिसके बाद बंदर निकलकर भाग जाता है।

बंदर को नहीं आई कोई गंभीर चोट
बताया जा रहा है कि बंदर को किसी तरह की गंभीर चोट नहीं आई। वह बाइक के पहिए से निकलकर भाग गया। इसके बाद बाइक सवार ने अपने बाइक के पहिए को दोबारा लगाया फिर वो भी अपने घर चला गया।












Click it and Unblock the Notifications