बाराबंकी में शराब पीने से 8 लोगों की मौत, कई की हालत गंभीर
Barabanki News, बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से बड़ी खबर आ रही है। यहां जहरीली शराब पीने से 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। गंभीर हालत में 7 लोगों को लखनऊ रेफर किए गए, जबकि 2 लोगों का इलाज सूरतगंज सीएचसी में चल रहा है। अभी मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है। घटना रामनगर कोतवाली क्षेत्र के रानीगंज इलाके की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, रानीगंज इलाके के लोगों ने सोमवार शाम सरकारी ठेके से शराब खरीद कर पी थी। देर रात अचानक उनकी तबियत बिगड़ने लगी तो परिजन उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां इलाज के दौरान 8 लोगों ने दम तोड़ दिया। मंगलवार की सुबह तक सोनू पुत्र सुरेश (25) निवासी अकोहरा, राजेश पुत्र सालिक राम (35) निवासी देवरिया के अलावा रामेश कुमार पुत्र छोटेलाल (35), सोनू पुत्र छोटे लाल (25), मुकेश पुत्र छोटे लाल (28) के अलावा स्वयं छोटेलाल निवासी रानीगंज की मौत जहरीली शराब से हो गई है।
एक ही घर के 4 लोगों की मौत
एक ही घर में चार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरी ओर सूर्यभान पुत्र सूर्य बक्स निवासी पिपरी मोहन की भी मौत की मौत घर पर हो गई। जहरीली शराब पीने से तिलकराम, महेंद्र, निर्मल, उमरी गांव के राजेंद्र, सिमरा के विनय प्रताप, तेलवानी के महेश और मुंड के शिव कुमार की हालत गंभीर बनी है।
जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद है और मामले की जांच में जुट गया है। सदर लेखपाल ने बताया कि, "मुझे जानकारी मिली है कि रामनगर में आठ लोगों की मौत हो गई है। आज, 3 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से एक व्यक्ति का निधन हो गया है।"












Click it and Unblock the Notifications